{"_id":"6883cc7515fc6ab15b0754d1","slug":"bjp-leader-accused-of-kidnapping-and-assault-at-gunpoint-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-134893-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: भाजपा नेता पर पिस्टल के दम पर अपहरण और मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: भाजपा नेता पर पिस्टल के दम पर अपहरण और मारपीट का आरोप
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने भाजपा नेता पर पिस्टल दिखाकर अपहरण, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित श्यामबिहारी पाठक तहबरपुर थाना क्षेत्र के पठखौली गांव का निवासी है। वह वर्तमान में शहर कोतवाली क्षेत्र के निराला नगर में रहता है।
पीड़ित ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। श्यामबिहारी ने बताया कि 23 जुलाई की शाम 7.30 बजे वे ब्रह्मस्थान पुलिस चौकी के पास खड़े थे, तभी बिना नंबर प्लेट वाली सफेद फॉर्च्यूनर गाड़ी से भाजपा के एक नेता अपने चार साथियों के साथ वहां पहुंचे।
उन्होंने पिस्टल दिखाकर पीड़ित का अपहरण कर लिया और जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए। पीड़ित का कहना है कि कुछ लोग और पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा ने उन्हें रोकने की कोशिश की जिससे लोग बाल-बाल बचे। इसके बाद उसे निजामाबाद बाजार स्थित एक आइसक्रीम फैक्टरी के सामने वाले मकान में तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया। जहां गालियां दी गईं मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
श्यामबिहारी का आरोप है कि इस दौरान उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया जो अभी तक वापस नहीं मिला है। देर रात आरोपियों ने उन्हें एक हॉस्पिटल के सामने मंदिर के कमरे में ले जाकर डेढ़ से दो घंटे तक और बंधक बनाकर रखा।
बाद में उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर हड्डी अस्पताल के सामने फेंक दिया गया। होश में आने के बाद पीड़ित ने कोतवाली में केस दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया।
शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि मुझे कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलेगी तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।