फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP Lalganj claimed to create five thousand new voters

भाजपा लालगंज ने किया पांच हजार नए वोटर बनाने का दावा

Sun, 13 Dec 2020 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
BJP Lalganj claimed to create five thousand new voters
लालगंज के बीबीपुर कदीम प्राथमिक विद्यालय पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत नये वोटरो को जोढ़ते ? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर चलाए जा रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत भाजपा जिला महामंत्री लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने ग्राम बीबीपुर कदीम प्राथमिक विद्यालय पर उपस्थित होकर नए मतदाताओं को वोटर लिस्ट का फॉर्म भरवाया। जिन ग्रामवासियों का नाम वोटर लिस्ट में किन्हीं कारणों से नही था उनको भी फॉर्म भराकर बीएलओ के माध्यम से जमा कराया।
विज्ञापन

भाजपा जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा लालगंज के जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी अपने-अपने बूथों पर उपस्थित होकर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक-युवतियों को फॉर्म भराकर उनका नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने का कार्य कराया गया है। अब तक पूरे जनपद में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगभग पांच हजार नए युवाओं को वोटर बनाया जा चुका है। इसी क्रम में आज बीबीपुर कदीम के प्राथमिक विद्यालय पर उपस्थित होकर लगभग 22 युवक-युवतियों व जिनका नाम किन्हीं कारणों से वोटर लिस्ट में नही था उन्हें फॉर्म भराकर पार्टी के बूथ लेवल एजेंट व बीएलओ के माध्यम से जोड़वाने का कार्य किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक विवेक राय, जिला कार्यालय मंत्री भाजपा अजय यादव, भाजपा आईटी सह-प्रमुख अमन श्रीवास्तव, केशव सिंह, बीएलओ सरिता देवी सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता व युवक-युवतियां उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed