फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP is working to divide like the East India Company: Shivpal

ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह बांटने का काम कर रही भाजपा : शिवपाल

Mon, 08 Dec 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
BJP is working to divide like the East India Company: Shivpal
12 महाराजगंज के त्रिपुरारपुर में मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा का अनावरण करते ​शिवपाल यादव। संवाद - फोटो : poni news
महाराजगंज। भाजपा सरकार ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश, प्रदेश को बांटने और लूटने का काम कर रही है। पूर्ववर्ती सपा सरकार में जहां चारों तरफ विकास के नाम पर चौड़ी सड़कें, पुल, मेट्रो, अस्पताल, एक्सप्रेस-वे का काम दिखाई दे रहा था। अब डबल इंजन की भाजपा में कुछ नहीं दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

यह बातें रविवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कही।
वे त्रिपुरारपुर में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा अनावरण के बाद आयोजित जनसभा को बतौर मुख्य अतिथि के रूप से संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, नौजवान, कर्मचारी, अल्पसंख्यक परेशान और असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। आज का दिन बेहद गौरवशाली व भावनाओं, प्रेरणा से भरा है। नेताजी हमेशा कहा करते थे कि गरीबों की मदद, किसानों का सम्मान व नौजवानों को रोजगार दिलाने का काम ही असल राजनीति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह आजमगढ़ के लोगों से इस कदर प्रेम करते थे कि उनके एक बुलावे पर सब कुछ छोड़कर यहां पहुंचाना चाहते थे। रामधनी यादव ने नेताजी की प्रतिमा स्थापित कर ऐतिहासिक कार्य किया है जिसके लिए उनकी जितनी भी सराहना की जाय कम है। नेताजी के बताए रास्तों पर चलकर समाजवाद को फिर से ऊंचाइयों पर पहुंचाते हुए आने वाले दिनों में अखिलेश यादव को प्रदेश की बागडोर सौंपने का हम सभी को संकल्प लेना है।
सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि सपा का पूरे प्रदेश में जनमत है, लेकिन जो सम्मान व समर्थन आजमगढ़ के लोगों ने दिया है वह और कहीं नहीं है। इस सम्मान की ही देन है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नेताजी के सपनों को साकार करते हुए आजमगढ़ में पीडीए भवन बनाकर यहां के लोगों के प्रति नेताजी के प्रेम को साबित कर दिया।
नेताजी के बताए हुए रास्तों पर चलकर हम सभी आज संकल्प लेते हैं कि किसानों, गरीबों, मजलूमों और नौजवानों की समस्याओं के लिए संघर्ष करते हुए आने वाले 2027 में प्रदेश की कमान अखिलेश यादव के हाथों में सौंप कर ही दम लेंगे।

संचालन जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने किया। सभा को विधायक नफीस अहमद, पूजा सरोज, डाॅ. संग्राम यादव, आलमबदी, दुर्गा यादव, एचएन पटेल, अखिलेश यादव, सांसद दरोगा प्रसाद सरोज आदि ने संबोधित किया।

12 महाराजगंज के त्रिपुरारपुर में मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा का अनावरण करते शिवपाल यादव। संवाद

12 महाराजगंज के त्रिपुरारपुर में मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा का अनावरण करते शिवपाल यादव। संवाद- फोटो : poni news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed