फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP is working on everyone's support, everyone's development: Manoj Tiwari

भाजपा सबका साथ सबका विकास पर चल रही : मनोज तिवारी

Thu, 08 Jun 2023 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
BJP is working on everyone's support, everyone's development: Manoj Tiwari
चार दिवसीय सांसद खेल महोत्सव के समापन पर बुधवार की शाम शामिल हुए सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र पर चलती है। सरकार भ्रष्टाचार जीरो टॉलरेंस, अपराध जीरो टॉलरेंस पर कार्य कर रही है। अखिलेश यादव व अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। कहा कि अखिलेश यादव का नाम टोटी से है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी अखिलेश यादव से मिले कि उन्होंने जो भ्रष्टाचार किया है उसको बचाने के लिए मदद करें। मनोज तिवारी ने गीत के माध्यम से आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल निरहुआ की प्रंशसा की। मनोज तिवारी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की सोच है कि हर युवा खेलेगा तो इंडिया दौड़ेगा। आज भारत हर क्षेत्र में विकास कर रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ आजमगढ़ को वो देंगे जो कभी आजमगढ़ को नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed