फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP is manipulating voter list: Dharmendra

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी कर रही भाजपा : धर्मेंद्र

Sun, 01 Mar 2026 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
BJP is manipulating voter list: Dharmendra
पीडीए भवन पर कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते सांसद धर्मेंद्र यादव। श्रोत-पार्टी
आजमगढ़। सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा शासन, सत्ता का दुरुपयोग कर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी कर बेइमानी से चुनाव जीतना चाहती है। उसका संविधान व लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। केवल दमन, अत्याचार व फर्जी मुकदमों में फंसाकर चुनाव जीतने का प्रयास कर रही है। जिसको समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कामयाब नहीं होने देंगे। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया कि लोग संघर्ष कर और मुस्तैदी से खड़े होकर भाजपा के फॉर्म-7 को भरने में नाकाम किया। वे शनिवार को समाजवादी पार्टी की एसआईआर के सिलसिले में पीडीए भवन मुख्य पार्टी कार्यालय अनवरगंज पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, विधायकों व वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की दोनों सरकारें जनहित के मुद्दों को छोड़कर केवल पूंजीपतियों के लिए काम कर रही हैं। देश में प्रधानमंत्री ने अमेरिका से रेट डील कर किसानों की कमर तोड़ने का काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी इस्राइल व अन्य कई पूंजीवादी मुल्कों से हथियार लेने का समझौता किया है, जो हमारे मित्र देश थे, उन्हें छोड़ दिया है। एपस्टीन में सरकार के मंत्रियों व नेताओं का नाम आने से भारत देश का अपमान हुआ है। महंगाई, बेरोजगारी बढ़ती जा रही है निवेश के नाम पर केवल घोषणाएं हो रही हैं।अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने किया। कार्यक्रम में एमएलसी व राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव, विधायक व पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, विधायक आलमबदी आजमी, डॉ. संग्राम यादव, अखिलेश यादव, नफीस अहमद, डॉ. एचएन सिंह पटेल, बेचई सरोज, पूजा सरोज, कमलाकांत राजभर, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed