फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP government is the most scam-ridden government: Shivpal

भाजपा सरकार सबसे ज्यादा घोटाले वाली सरकार : शिवपाल

Tue, 22 Sep 2026 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
BJP government is the most scam-ridden government: Shivpal
पीडीए पंचायत व जनसंवाद सभा को संबो​धित करते ​शिवपाल यादव। संवाद
भाजपा सरकार सबसे ज्यादा घोटाले वाली सरकार : शिवपाल
विज्ञापन

लाटघाट। सगड़ी विधानसभा के मैना देवी इंटर कॉलेज बैदौली परिसर में सोमवार को पीडीए पंचायत एवं जनसंवाद सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव भाजपा सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर जमकर निशाना साधा।
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार सबसे ज्यादा लुटेरी और घोटाले वाली सरकार है। उन्होंने 2015 में हाजीपुर गोला पुल बनाने के वादे का जिक्र करते हुए कहा कि 2016 में शिलान्यास के बावजूद 10 साल बीत जाने पर भी पुल बनकर तैयार नहीं हुआ है। उन्होंने अस्पतालों में डॉक्टर और दवा की अनुपलब्धता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने संविधान और सामाजिक न्याय की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि संविधान मजबूत होगा तो लोकतंत्र और उत्तर प्रदेश मजबूत होगा। सरकार को सवालों से भागने की बजाय जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लक्ष्य केवल सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि व्यवस्था में बदलाव का है। पीडीए के संदर्भ में उन्होंने कहा कि किसी को बांटना नहीं है, बल्कि जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी साझेदारी होनी चाहिए। शिक्षा और रोजगार में बराबरी की भागीदारी पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि गरीब, चाहे वह किसी भी समुदाय का हो, उसकी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि सपा की सरकार में किसानों को खाद-बीज के लिए लाइन नहीं लगानी पड़ती थी, जबकि आज उन्हें अधिक दाम पर इन्हें खरीदना पड़ रहा है, जो किसानों का अपमान है। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा पर भी चिंता व्यक्त की और भाजपा पर सुबह से शाम तक झूठ बोलने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्र देवराम यादव करैली ने कहा कि यदि यादव नेता छोटी जातियों जैसे नाई, कहार, कोहार, लोहार, बढ़ई, धोबी, दर्जी का सम्मान करें तो सरकार बनाने में मदद मिलेगी। सांसद धर्मेंद्र यादव ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का संचालन कौशल और मनोज राजभर ने किया, जबकि जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने अध्यक्षता की। सगड़ी विधायक डॉक्टर एच एन सिंह पटेल और राम सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर विंध्याचल यादव, विधायक दुर्गा प्रसाद यादव (पूर्व मंत्री), दरोगा प्रसाद सरोज (सांसद), संग्राम यादव, अखिलेश यादव, नफीस अहमद, विजय यादव, प्रवीण राय अंबुज, संजय पटेल (पूर्व प्रमुख), असद इदरीश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed