फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP government is exploiting backwards and dalits

भाजपा सरकार पिछड़ों व दलितों का कर रही शोषण

Wed, 16 Jun 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
BJP government is exploiting backwards and dalits
आजमगढ़। जिला पिछड़ा वर्ग विभाग कांग्रेस कमेटी की बैठक बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर हुई। जिसमें नव नियुक्त प्रदेश महासचिव सूरज विश्वकर्मा और प्रदेश सचिव संदीप कपूर का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव सूरज विश्वकर्मा ने केंद्र सरकार और प्रदेश की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा शासन में पिछड़ों, दलितों और वंचित समाज का शोषण किया जा रहा है। पिछड़ों की हितैषी कही जाने वाली सरकार चुप्पी साधे हुए है। सबका साथ, सबका विकास का नारा देने वाली सरकार केवल अपने विकास में लगी हुई है। नव नियुक्त प्रदेश सचिव संदीप कपूर ने कहा कि सरकार नौकरियों में स्वजातीयों की नियुक्ति कर रही है। पिछड़े, दलितों और संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है। देश और प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। अध्यक्षता कर रहे उप्र पिछड़ा वर्ग विभाग के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार धर्म के नाम लोगों को ठगने का काम कर रही है। विकास के नाम पर अन्य मुद्दों को छेड़कर उलझाने का काम कर रही है। इस मौके पर प्रदीप यादव, बरकतुल्ला बेग, नदीम अहमद, राजमणि यादव, विजय प्रकाश यादव, रामयाद यादव, राजेंद्र चौधरी, शंभू शास्त्री, सुहेल अहमद आदि उपस्थित थे। संचालन रमाशंकर शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed