फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP government has ended goondaraj: Suresh Rana

भाजपा सरकार ने गुंडाराज खत्म किया: सुरेश राणा

Fri, 25 Feb 2022 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
BJP government has ended goondaraj: Suresh Rana
सपा के शासन में गुंडा राज था। भाजपा सरकार ने प्रदेश से गुंडा राज को खत्म करने का काम किया। ये बातें जिले के प्रभारी मंत्री व गन्ना राज्य मंत्री सुरेश राणा ने शुक्रवार को फूलपुर पवई में आयोजित त्रिदेव बूथ स्तरीय सम्मेलन को संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जिले का विकास हुआ। इतना ही नही विश्वविद्यालय देने का काम भाजपा सरकार ने ही किया। युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। भाजपा सरकार के विकास को देखकर अखिलेश यादव एवं उनके नेता परेशान हैं। उन्होंने कहा कि अपराधी कोई भी हो उसको बख्शा नहीं जाएगा। इस चुनाव में कौन अपराधी है और कौन सही इसको आजमगढ़ की जनता खूब जानती है। आने वाले सात मार्च को जरूर जवाब देगी। सबका हित भाजपा में ही सुरक्षित है। अध्यक्षता ऋषिकांत राय ने किया। इस अवसर पर रामसूरत राजभर, हनुमंत सिंह, दुर्ग विजय यादव, तीजाराम, अमित तिवारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed