Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP flourished and flourished due to the sacrifices of great men: Swatantra Dev

महापुरुषों के बलिदान से भाजपा पुष्पित और पल्लवित: स्वतंत्र देव

Sun, 24 May 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
BJP flourished and flourished due to the sacrifices of great men: Swatantra Dev
अहरौला मां शारदा पीजी कॉलेज शंभूपुर गहजी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर में उद्घाटन
अहरौला। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महापुरुषों ने अपने बलिदान से भाजपा को पुष्पित और पल्लवित किया है। आज भाजपा एक विशाल संगठन के रूप में कार्य कर रही है और सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे देश और प्रदेश के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करें। जल शक्ति मंत्री मां शारदा पीजी कॉलेज, शंभूपुर गहजी में शुक्रवार से भारतीय जनता पार्टी का शुरू हुए दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाशिविर में पहुंचे थे। कार्यक्रम को विभिन्न सत्रों में विभाजित किया गया था।
विज्ञापन

प्रथम सत्र को रमापति राम शास्त्री और दूसरे सत्र में जल शक्ति मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करना और उन्हें उनके कर्तव्यों का बोध कराना है। रमापति राम शास्त्री ने कहा कि कभी वे जनसंघ के सिपाही हुआ करते थे और आज भाजपा के मजबूत कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की रीढ़ हैं और संगठन की मजबूती के बल पर ही पार्टी को सफलता मिलती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जो “सबका साथ, सबका विकास” की भावना के साथ कार्य करती है, जबकि अन्य दल परिवारवाद के चक्रव्यूह में फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक विकसित भारत का संकल्प लिया गया है, जिसे कार्यकर्ताओं के बल पर पूरा किया जाएगा। रमापति राम शास्त्री ने कहा कि आज देश-विदेश में भारत का सम्मान बढ़ा है और यह प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और विचारों के कारण संभव हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद राजभर, पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, उपाध्यक्ष हनुमत सिंह, पूर्व सांसद नीलम सोनकर, संगीता आजाद, राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त महेश शुक्ला, जिला प्रभारी अशोक सिंह, विनोद राय, ऋषिकांत राय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed