फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP can be defeated by PDA's ideology: SP MLA

पीडीए की विचारधारा से भाजपा का हराया जा सकता है : सपा विधायक

Fri, 21 Mar 2025 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
BJP can be defeated by PDA's ideology: SP MLA
अमिलो। सपा विधायक अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सठियांव में आयोजित बाबा साहेब आंबेडकर वाहिनी की बैठक में कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पीडीए की विचारधारा आगामी चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का काम करेगी। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि भाजपा सरकार ने धर्म की भावनाओं का सहारा लेकर सत्ता हासिल की है, लेकिन वे शिक्षा, महंगाई और बेरोजगारी जैसे अहम मुद्दों पर बात नहीं करते। भाजपा की राजनीति नफरत और धार्मिक भावनाओं को भड़काने पर आधारित है।
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने कहा कि जब तक भाजपा सरकार सत्ता में बनी रहेगी, तब तक देश में भाईचारे और सौहार्द का वातावरण कायम नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि आम जनमानस का जीवन तभी बेहतर हो सकता है जब भाजपा सरकार को सत्ता से हटा दिया जाए। इसके लिए बाबा साहेब आंबेडकर वाहिनी संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता है। बैठक की अध्यक्षता दीप चंद्र विशारद ने की, संचालन राम चरन राम ने किया। इस मौके पर ओम प्रकाश राम, राधेश्याम भारती, राम चरण मास्ट, अनीता चौधरी, सिकंदर कन्नौजिया, राजेश प्रधान सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed