फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP called for booth winners from villages

तिथियों का पता नहीं और पार्टियों ने शुरू कर दी तैयारी

Wed, 08 Jul 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
BJP called for booth winners from villages
आजमगढ़। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल दिसंबर माह में पूरा हो रहा है। सितंबर और अक्टूबर माह में चुनाव होने की संभवना जताई जा रही थी। लेकिन कोरोना महामारी के कारण आयोग की ओर से अभी मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य भी शुरू नहीं किया जा सका है। ना ही चुनाव को लेकर कोई निर्देश जारी किया गया है। लेकिन इस बार ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव एक साथ होने की संभावना को देखते हुए राजनीतिक दलों ने इसमें कूदने का पूरी तरह से मन बना लिया गया है। इतना ही उनके द्वारा संभावित चुनाव को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। इसमें सबसे आगे सत्ताधारी दल भाजपा दिखाई दे रही है। पार्टी ने गांवों और विकास खंडों से बूथ पर जीत दिलाने वाले लोगों के नाम भी मंगा लिए हैं। साथ ही आगे की तैयारी में जुट गई है। कांग्रेस और सपा भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में मशगूल है।
विज्ञापन

पार्टी मजबूती से लड़ेगी ग्राम पंचायत का चुनाव
आजमगढ़। कांग्रेस पार्टी गांवों में अपनी जमीन खो चुकी है। इसे पाने के लिए पार्टी जमीन स्तर पर कार्य करने में जुटी हुई है। पार्टी के कार्यकर्ता पूरे जोश खरोश के साथ पार्टी की खोई गरिमा को वापस लाने के प्रयास में जुटे हैं। जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पार्टी इस बार पंचायत चुनाव बड़ी मजबूती के साथ लड़ेगी। इसके लिए तैयारियों को तेज कर हर गांव, ब्लाक और विधानसभावार लोगों को तैयार कर रही है। जो पार्टी को मजबूती प्रदान कर सके। हाल ही में हमारे द्वारा अभियान चलाया गया था। इस अभियान में हमने पुराने कांग्रेसियों को चिन्हित कर लिया उन्हें अपने संग जोड़कर पंचायत का चुनाव लड़ा जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत के हर पद पर हमारा उम्मीदवार होगा
आजमगढ़। देश और प्रदेश के सत्ताधारी दल भाजपा के कार्यकर्ता जोर शोर और उत्साह के साथ पंचायत चुनाव की तैयारियों में लगे हैं। बैठकों का दौर जारी है और भाजपा जिलाध्यक्ष की ओर से कार्यकर्ताओं को निर्देश भी दिए जा रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने बताया कि पार्टी पंचायत चुनाव के हर पद पर चुनाव लड़ेगी। ग्राम प्रधान, ब्लाक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत सदस्य और जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर हमारे प्रत्याशी होंगे। ग्राम पंचायतों से ऐसे लोगों के नाम मंगा लिए गए हैं जो वहां पर पार्टी को जीत दिलाएंगे। कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर बूथ पर हम मजबूती से लड़ेंगे पंचायत चुनाव
आजमगढ़। पंचायत चुनाव के जरिए अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए सपा भी कमर कस चुकी है। पार्टी द्वारा गांव-गांव अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से लोगों तक अपनी पहुंच बनाई जा रही है। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने बताया कि पार्टी पंचायत चुनाव में अपनी स्थिति को मजबूत करने में जुटी हुई है। हर गांव और हर बूथ पर हमारे कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं के दम पर ही हम इस चुनाव को जीतने में कामयाब होंगे। हमारे कार्यकर्ता इस चुनाव की तैैयारी में जुट गए हैं। हम हर हाल में इस चुनाव को जीतकर इस चुनाव में पार्टी का झंडा बुलंद करेंगे।
हवलदार यादव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष सपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed