फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP burn Ex MP Ramakant's effigy in Azamgarh

भाजपाइयों ने फूंका पूर्व सांसद रमाकांत का पुतला, किया विरोध

Thu, 25 Jun 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
BJP  burn Ex MP Ramakant's effigy in Azamgarh
कलेक्ट्रेट चौराहे पर पूर्व सांसद रमाकांत यादव का पूतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बृजेश यादव के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट चौराहे पर सपा नेता व पूर्व सांसद रमाकांत यादव का पुतला फूंककर भाजपाइयों ने विरोध जताया। नारेबाजी कर रहे प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लंबे समय तक भाजपा में झंडाबरदार रहे पूर्व सांसद रमाकांत यादव अब जनपद में अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रहे हैं। इसलिए पहले कोरोना पर अनाप-शनाप बयान दिया और अब राजनीतिक स्वार्थ में चूर होकर मूर्ति पूजन पर अशोभनीय टिप्पणी की है।
विज्ञापन

भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेश यादव ने कहा कि बीते दिनों पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने अपने आवास पर युवाओं के हाथों से रक्षा सूत्र उतरवाए और हिंदू धर्म के विरोध में अशोभनीय बातें कहीं। रमाकांत यादव लोगों से कह रहे कि वे मंदिरों में न जाकर शिक्षा के मंदिरों में जाए। बृजेश यादव ने सवाल किया कि क्या वो भीम, मुसलमान और ईसाईयों के खिलाफ भी इस तरह की टिप्पणी वे कर सकते हैं। अगर उनमें इतनी कुव्वत है तो वह इस्लाम और ईसाईयत के खिलाफ बोल कर दिखाएं। रमाकांत यादव सारी पार्टियों से घूम-घूम वोट का राशन डकार चुके हैं। गलत आचरण के कारण ही उन्हें कहीं ठिकाना मिलना कठिन है। इस मौके पर अजय सिंह, पवन सिंह मुन्ना, रवि शंकर तिवारी, पवनदेव त्रिपाठी, मनीष सिंह, संतोष शिल्पकार, जितेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह, पप्पू चौहान, सौदागर भारती, आदर्श शुक्ला, विवेक निषाद, इस्माइल फारूकी, वरुण राय, निखिल राय, विजय कुमार, शशांक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आजमगढ़। रक्षा-सूत्र सनातन हिन्दुत्व का आभूषण है। रक्षा सूत्र कटवाने की बात करने वाले के हाथों में ग्रहण लग जाएगा। पूर्व सांसद और सपा नेता रमाकांत यादव रक्षा कटवाने के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि रक्षासूत्र, शास्त्र, शिखा, भस्म और जनेऊ सनातन हिन्दुत्व की पहचान हैं। रमाकांत यादव ने जो बयान दिया है वह समाज के बीच गहरी खाई पैदा करने का काम करेगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पूर्व सांसद के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करे। पूर्व सांसद को चुनौती देते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज इसका पुरजोर जवाब देगा। 11 ब्राहमणों को रक्षा सूत्र बंधवा कर अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ब्राहमण समाज कल्याण परिषद के मंत्री बृजेश नंदन पांडे, रविकांत त्रिपाठी, विवके पांडेय, मनीष पांडे, राजेश पाठक, देवेन्द्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed