फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP - BSP pitched up in honor of the daughter

बेटी का सम्मान ः भाजपा-बसपा में घमासान

Sun, 24 Jul 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Sun, 24 Jul 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
 BJP - BSP pitched up in honor of the daughter
फूंका पुतला
भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की बेटी के प्रति बसपा कार्यकर्ताओं की ओर से की गई अमर्यादित, आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध और बेटी के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शहर में प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शहर में बसपा मुखिया मायावती की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली और कलेक्ट्रेट के पास पुतला फूंका। वहीं, भाजपा ने रिक्शा स्टैंड पर धरना देकर बसपा नेताओं की गिरफ्तारी की मांग से संबंधित राज्यपाल के नाम ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर को सौंपा। इसी क्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (युवा) ने भी मायावती का पुतला फूंका।
विज्ञापन


रिक्शा स्टैंड पर भाजपा की धरना सभा में जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय ने कहा कि दयाशंकर सिंह के परिवार पर बसपा के कार्यकर्ताओं की अभद्र टिप्पणी को पार्टी बर्दाश्त नहीं करेंगी। उन्होंने बसपा नेताओं की जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। उधर मायावती के पुतला दहन के दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि मायावती  के खिलाफ बयान देने पर पार्टी से निकाले गए भाजपा के पूर्व प्रदेश  उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की बेटी, पत्नी व मां को बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने राज्यसभा सांसद और बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी, रामअचल राजभर, मेवाराम आदि नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज चौराहे पर  आपत्तिजनक टिप्पणी की।
विज्ञापन


इससे भाजयुमो कार्यकर्ता आहत हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने दयाशंकर सिंह को दल से निकाला है लेकिन  भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने उनको व उनके परिवार को दिल से नही निकाला है। इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री व पूर्व जिलाध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि बेटी के सम्मान के साथ अगर खिलवाड़ हुआ तो बसपा और सपा की ईंट से ईंट बजा देंगे। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अखिलेश मिश्र गुड्डू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्ग विजय यादव, जिला महामंत्री ऋषिकांत राय, जिला मंत्री विक्रम सिंह पटेल, डा.  शैलेंद्र नाथ यादव, राकेश सिंह, अशोक सिंह, धनंजय राय मुन्ना, ऋषिदेव राय, रामबचन चौहान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (युवा) ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर मायावती का पुतला फूंका। इस दौरान विजेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष आशीष सिंह,  मिथिलेश सिंह, हरिबंश सिंह, प्रमोद सिंह, आशुतोष रजत, सौरभ सिंह, रिशू सिंह, रामपाल सिंह, नसीम अहमद मौजूद थे। उधर, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने भी बैठककर दयाशंकर सिंह की पत्नी, बेटी और मां पर बसपा मुखिया मायावती की ओर से की गई टिप्पणी की निंदा की। साथ ही 25 जुलाई को रिक्शा स्टैंड पर धरना देने का निर्णय लिया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह और संचालन जिला महामंत्री उमेश सिंह ने किया। मौके पर संरक्षक कैप्टन अभिराम सिंह, रमाकांत सिंह, डा. रामप्रवेश सिंह, डा. हरगोविंद्र सिंह, शिवशंकर सिंह, अशोक कुमार सिंह मौजूद थे।


बसपा कोआर्डिनेटर की हिदायत : भाजपा नेता दयाशंकर की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद बसपा नेताओं की ओर से भाजपा नेता की बेटी के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर उठे विवाद को देखते हुए बसपा शीर्ष नेतृत्व ने अपने कार्यकर्ताओं को संयम बरतने का निर्देश दिया है। बसपा की जिला कार्यालय पर शनिवार को हुई बैठक में जोन कोआर्डिनेटर हरिश्चंद्र गौतम ने कार्यकर्ताओं को पार्टी मुखिया का संदेश सुनाते हुए कहा कि वे न तो धरना दें और न ही कोई आपत्तिजनक टिप्पणी करें।


गौतम ने कहा कि पार्टी सुप्रिमो मायावती का निर्देश है कि कार्यकर्ता किसी भी प्रकार का न तो धरना प्रदर्शन करें और न ही किसी भी पार्टी के नेता पर अपशब्दों का प्रयोग करें। हमारी मुखिया को अपशब्द कहकर हम सभी को विरोधी पार्टी भड़काना चाहती है लेकिन हम सभी को भड़कना नहीं है बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव 2017 की तैयारी को ध्यान में रखते हुए अपने बूथ स्तर से लेकर विधानसभा और सेक्टर को मजबूत करने पर ध्यान देना होगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चेतई राम, सुनील कुमार, हनी श्रीवास्तव, रामजन्म मौर्य एडवोकेट, अश्वनी कुमार, रामपाल ठाकुर, बेलाल अहमद, अवधेश शर्मा, गरीब राव, विनोद कुमार श्रीवास्तव सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed