फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Birthday: Wishes for PM's long life in temples

जन्मदिन : मंदिरों में पीएम के दीर्घायु होने की कामना

Mon, 18 Sep 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Birthday: Wishes for PM's long life in temples
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सभी सेक्टर पर स्थित मंदिरों में हवन पूजन कर उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की गयी। प्रधानमंत्री ने 13 हजार करोड़ की विश्वकर्मा योजना देश को समर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल, सूरज श्रीवास्तव व सांसद दिनेश लाल यादव के साथ एलईडी पर पीएम के वर्चुअल संबोधन को सुना।
विज्ञापन

संबोधन में बाद पिछड़ा मोर्चा ने जिला कार्यालय से बाइक रैली निकाली जो विवेकानंद चौराहा, शारदा चौराहा, त्रिमूर्ति चौराहा, गांधी तिराहा से कलेक्ट्रेट होते हुए सिविल लाइंस स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और भगवान विश्वकर्मा मंदिर में हवन पूजन कर समाप्त हुई। जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल ने कहा कि पीएम के नेतृत्व में देश उन्नति शिखर की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। लालगंज जिलाध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव ने बड़ा गणेश मंदिर में हवन पूजन कर पीएम के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना की। इस दौरान घनश्याम पटेल, दुर्गा विजय यादव, देवेंद्र सिंह, प्रेम प्रकाश राय, दिवाकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सगड़ी: तहसील क्षेत्र में पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनकी लंबी उम्र के लिए पूजन किया गया। मालटारी, जीयनपुर, अजमतगढ़ आदि क्षेत्रों में मंदिर में जाकर कैलाश गिरी ने पूजन किया। लालगंज: अकोल्ही गांव के काली माता के मंदिर में पीएम का जन्मदिन राष्ट्रीय योगी वाहिनी के पदाधिकारियों ने मनाया। एक दूसरे को केक खिला कर बधाई दी गई। अहरौला: क्षेत्र के तरकुलहा हनुमान मंदिर में राधेमोहन दास के नेतृत्व में गोष्ठी आयोजित हुई। भाकिसं के जिलाध्यक्ष संजय कुमार चतुर्वेदी ने क्षेत्र के पांच किसानों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबारी : भाजपा मंडल दीदारगंज के पदाधिकारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पल्थी (चकिया) में पीएम नरेंद्र मोदी का 73वां जन्मदिन धाम से मनाया गया। उन्होंने पीएम के दीर्घायु होने की कामना की। दिनेश जायसवाल, सुबाष गुप्ता, विकास सिंह मौजूद रहे। वहीं नगर पंचायत माहुल के सिद्ध पीठ दक्षिणमुखी काली चौरा मंदिर में सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत साफ सफाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed