फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Birsa Munda changed the condition of tribal society

Azamgarh News: बिरसा मुंडा ने बदली आदिवासी समाज की दशा

Mon, 12 Jun 2023 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Birsa Munda changed the condition of tribal society
आदिवासी विकास संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शिवबचन के नेतृत्व में रविवार को डॉ आंबेडकर पार्क में आदिवासी जननायक बिरसा मुंडा का 123वां शहादत दिवस मनाया गया। लोगों ने उनके पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। गणेश प्रसाद गौतम ने कहा कि भारतीय इतिहास में बिरसा मुंडा एक ऐसे नायक थे जिन्होंने झारखंड में अपने क्रांतिकारी चिंतन से आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदलकर नवीन सामाजिक और राजनीतिक युग का सूत्रपात किया। काले कानूनों को चुनौती देकर बर्बर ब्रिटिश साम्राज्य को सांसत में डाल दिया। चंद्रजीत सक्सेना ने कहा कि बिरसा मुंडा सही मायने में पराक्रम और सामाजिक जागरण के धरातल पर तत्कालीन युग के एकलव्य और स्वामी विवेकानंद थे। ब्रिटिश हुकूमत खतरे का संकेत समझकर बिरसा मुंडा को जेल में डाल दिया। वहां अंग्रेजों ने उन्हें धीमा जहर दिया था। 9 जून 1900 को शहीद हो गए। बिरसा मुंडा की गणना महान देशभक्तों में की जाती है। इस दौरान डॉ अजीत कुमार, डॉ धर्मेन्द्र कुमार, किरन सरोज, नीशा बनवासी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed