फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bike riding home guard dies after being hit by truck

Azamgarh News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार होमगार्ड की मौत

Wed, 04 Sep 2024 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Bike riding home guard dies after being hit by truck
मेंहनगर। क्षेत्र के बिंद्राबाजार मार्ग पर ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान बाइक अनियंत्रित होने से एक होमगार्ड की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

लौदह इमादपुर निवासी होमगार्ड रामबदन यादव (45) मंगलवार की सुबह बाइक से सीओ सर्किल लालगंज के यहां डाक लेकर जा रहे थे। थाने से दो किमी पहले ही मेंहनगर-बिंद्राबाजार मार्ग पर कस्बा स्थित नवजीवन अस्पताल के सामने एक ट्रक को ओवरटेक कर रहे थे। बताते हैं कि वे जैसे ही अपनी बाइक से ट्रक को ओवरटेक करने लगे उसी दौरान सामने से अकस्मात ऑटो आ गया। जिससे बचने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे वह ट्रक के नीचे आ गए। ट्रक का पिछला पहिया कुचलते हुए निकल गया। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा किया। इसी रूट पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पास महिला दरोगा रानी साहू वाहनों की चेकिंग कर रही थी। लोगों ने महिला दरोगा को घटना क्रम से अवगत कराया तो तत्काल मौके पर जाकर चालक सहित ट्रक को कब्जे में ले लिया। सूचना पर थाना प्रभारी अनुराग कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास तीन पुत्र तीन पुत्रियां हैं, जिसमें एक पुत्री की शादी कर चुका था, अन्य नाबालिग हैं। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed