फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bike rider shot over tree cutting dispute

Azamgarh News: पेड़ काटने के विवाद में बाइक सवार को मारी गोली

Mon, 26 Aug 2024 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bike rider shot over tree cutting dispute
कप्तानगंज। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लखनुपुर गांव के पास रविवार की शाम पेड़ काटने के विवाद को लेकर एक बाइक सवार व्यक्ति को
विज्ञापन

गोली मार दी गई। एक गोली दाहिने हाथ में लगी तो दूसरी बाइक के हैंडिल से टकराकर निकल गई। परिजन युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई।

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हरैया गांव निवासी सुरेश यादव (55) का पड़ोसी से दो दिन पूर्व आम के पेड़ काटने को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। सुरेश रविवार की शाम करीब 4.30 बजे बाइक से जा रहे थे। आरोप है कि वह लखनूपुर गांव के पास पहुंचे ही थे तभी पड़ोसी ने तमंचे से गोली चला दी। एक गोली उसके दाहिने बांह में लगी तो दूसरी बाइक के हैंडिल से टकराकर निकल गई। गोली लगने से घायल सुरेश जमीन पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सुरेश को लेकर जिला अस्पताल गई। थानाध्यक्ष संजय पाल ने बताया कि आम के पेड़ काटने को लेकर विवाद हुआ था। इसे लेकर गोली मारी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


हो चुकी हैं घटनाएं

आजमगढ़। जिले में पिछले तीन माह से अब तक तीन गोली चलने की घटनाएं हुईं। इसमें तीन लोग घायल हुए हैं। पहला मामले में जहानागंज थाना क्षेत्र के समसुद्दीनपुर गांव निवासी माेलू यादव ने मेंहनगर थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि 16 अगस्त की शाम को वह अपने साथी मयंक यादव उर्फ मंटू के साथ शेखूपुर चट्टी पर गया था। वहां पर शेखूपुर गांव निवासी दीपक यादव, जग्गी यादव व विनय यादव उर्फ गोलू यादव और गहुनी गांव निवासी अभय राय शेखूपुर चट्टी पर आए और पुरानी रंजिश को लेकर उसे और उसके साथी मयंक को जान से मारने की धमकी दी। मना करने पर दीपक यादव ने तमंचे से गोली चला दी। उसके हाथ और कमर में गोली लगी। शहर कोतवाली क्षेत्र में 26 जुलाई को ग्राम कोल बाजबहादुर निवासी डिप्टी साहनी (30) का पड़ोसियों से विवाद चल रहा है। शुक्रवार की शाम डिप्टी साहनी घर से सब्जी लेने के लिए निकले। जैसे ही वह बवाली मोड़ पर पहुंचे कि बाइक सवार उसे पकड़कर बागेश्वर नगर जाने वाले रास्ते पर गए, वहां उन्होंने उसे गोली मार दी। गोली युवक के हाथ में लगी है। निजामाबाद थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में 25 दिन पूर्व दो युवकों ने एक एक व्यक्ति को घर में घुसकर गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed