फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bike rider dies in road accident

Azamgarh News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Mon, 29 Dec 2025 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in road accident
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नूरपुर बुतात पेट्रोल पंप के पास शनिवार की देर शाम साढ़े सात बजे सड़क हादसे में बाइक सवार लोहरा निवासी प्रहलाद कुमार (30) की मौत हो गई। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लोहरा निवासी प्रहलाद मुबारकपुर बाजार गया था। वहां से वह घर लौट रहा था कि अभी रास्ते में नूरपुर बुतात पेट्रोल पंप के पास पहुंचा ही था कि अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह वहीं गिर पड़ा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से उसे जिला अस्पताल ले गई। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। परिजनों ने बताया कि मृतक बाहर से अभी हाल ही में घर पर आया था। कुछ सामान लाने के लिए घर से मुबारकपुर बाजार गए थे कि रास्ते में हादसा हो गया। मृतक दो पुत्रियों का पिता बताया गया है। प्रभारी निरीक्षक शशिमौलि पांडेय ने बताया कि अज्ञात वाहन से धक्का लगने से दुर्घटना हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed