फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bike rider dies in road accident, another injured

Azamgarh News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

Thu, 28 Nov 2024 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in road accident, another injured
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। अखंडनगर के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर नगरी गांव के पास बुधवार देर शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। घायलों को दोस्तपुर सीएचसी ले जाया गया। जहां पर युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे को जिला अस्पताल आंबेडकरनगर रेफर किया गया है। नगरी गांव के पास बुधवार देरशाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार रितिक चौबे (35) और मनीष पांडेय (30) निवासीगण सरायमीर, नदवा जिला आजमगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपीडा कर्मियों ने घायलों को सीएचसी दोस्तपुर पहुंचाया। जहां रितिक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मनीष को जिला अस्पताल आंबेडकरनगर रेफर कर दिया गया। यूपीडा कर्मियों ने बताया कि दोनों घायल अवस्था में पड़े मिले थे। उनके बगल ही बाइक भी पड़ी थी। बाइक के पास हेलमेट नहीं था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed