{"_id":"6aeb89e1a2db4c9573059e2b","slug":"bike-rider-dies-in-collision-with-vehicle-friend-injured-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-160000-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त घायल
विज्ञापन
देवगांव के लालगंज में हादसे में युवक के मृत्यु के बाद रोते-बिलखते परिजन। संवाद
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत कटघर लालगंज स्थित भीरा चौराहे पर मंगलवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अनूप कुमार (22) और उसका दोस्त हिमांशु कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। वाराणसी ले जाते समय अनूप की मौत हो गई, जबकि हिमांशु का उपचार चल रहा है।
कटघर लालगंज के लोहिया नगर (भगवानपुर) निवासी अनूप कुमार अपने दोस्त गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोमाडीह गांव निवासी हिमांशु कुमार के साथ बाइक से वाराणसी से आजमगढ़ की तरफ जा रहे थे।
इसी दौरान भीरा चौराहे पर जीओ पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से अनूप को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं, हिमांशु को संयुक्त सौ शैय्या चिकित्सालय पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे भी हायर सेंटर रेफर कर दिया। देवगांव कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।