फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bike rider dies after trapped in barbed wire in azamgarh accident on service lane of Purvanchal Expressway

Azamgrah News: कंटीले तार में फंसकर बाइक सवार युवक की मौत, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन पर हुआ हादसा

Mon, 11 Jul 2022 10:31 AM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 11 Jul 2022 10:31 AM IST
सार

अंबेडकरनगर जिले के जलालपुर थाना अंतर्गत पेठिया गांव निवासी विजय राजभर (20) रविवार देर शाम आजमगढ़ आ रहा था। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन पर बाइक अनियंत्रित होकर कंटीले तारों में घुस गई। 

विज्ञापन
Bike rider dies after trapped in barbed wire in azamgarh accident on service lane of Purvanchal Expressway
दुर्घटनाग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन पर रविवार देर शाम बाइक सवार युवक कंटीले तारों में फंस गया। जबतक युवक को तार से निकला जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र में हुआ।  

विज्ञापन


अंबेडकरनगर जिले के जलालपुर थाना अंतर्गत पेठिया गांव निवासी विजय राजभर (20) पुत्र कंतु राजभर रविवार शाम अपने रिश्तेदार के घर जाने के लिए निकला था। अभी वह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन पर पहुंचा था कि अचानक बाइक अनियंत्रित होकर किनारे लगे कंटीले तारों में घुस गई। बाइक सवार विजय कंटीले तारों में बुरी तरह फंस गया।
विज्ञापन


मौके से गुजर रहे लोगों ने देखा तो उसे तारों से बाहर निकालने की कवायद शुरू हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस किसी तरह विजय को कंटीले तारों से अलग कर अस्पताल ले गई। जहा डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, दो गंभीर 

रौनापार थाना क्षेत्र के महुला छितौनी गांव के समीप आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रविवार रात करीब नौ बजे हुआ। मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के भैंसा खरग नई बाजार निवासी वीरेंद्र पुत्र रामबदन बाइक से कहीं जा रहे थे।

वह रौनापार थाना क्षेत्र के महुला छितौनी गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टकरा गए। इस दुर्घटना में वीरेंद्र व मुबारकपुर निवासी चंद्रशेखर की मौत हो गई। वहीं चंद्रशेखर की पत्नी संगिनी और 34 वर्षीय रिंकू पुत्र परशुराम गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाटघाट लाया। जहां चिकित्सक ने दोनों की हालत गंभीर देख हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत और तीन घायल

बरदह थाना क्षेत्र के लालगंज-भीरा मार्ग पर गीड़उर गांव के समीप दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बरदह थाना क्षेत्र के भीरा गांव निवासी लक्ष्मण (30) पुत्र स्व. हारू सरोज व सुदर्शन (28) पुत्र बुझारत एक बाइक से लालगंज से भीरा जा रहे थे। वहीं दीदारगंज थाना क्षेत्र के अरनौला गांव निवासी नोमान खान (22) अपने साथी के साथ बाइक से भीरा से लालगंज की तरफ जा रहे थे। वह बरदह थाना क्षेत्र के गिडउर गांव के समीप पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही बाइक में टक्कर हो गई।

जिसमें चारों व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने लक्ष्मण को मृत घोषित कर दिया। वहीं बुरी तरह से घायल सुदर्शन वनोमान को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मृतक के पास चार लड़के दो लड़कियां हैं। लक्ष्मण घर पर ही रह कर दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed