फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bike rider dies after being hit by truck

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 13 Feb 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by truck
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव के पास स्टेट बैंक के सामने रविवार की दोपहर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। मौके पर गंभीरपुर थाना समेत अन्य थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। सूचना मिलते ही सीओ सदर भी मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों को समझाकर मामले को शांत कराया। ट्रक व चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मंगरावां गांव निवासी 30 वर्षीय सुशील पुत्र कांता प्रसाद दोपहर करीब एक बजे घर से बाइक लेकर निकले थे। वह मुजफ्फरपुर गांव में प्याज की बेहन लेने जा रहे थे कि आजमगढ़-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर चढ़ते समय विपरीत दिशा वाराणसी की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में सुशील की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक व चालक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस शव को थाने लेकर आई। मौत की खबर सुनते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण हंगामा करने लगे। उनपर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को लाठियां भी पटकनी पड़ी। ग्रामीणों के हंगामे को देखते हुए पुलिस ने अन्य थानों की पुलिस को भी बुला लिया। वहीं स्थिति को काबू में करने के लिए सीओ सदर सौम्या सिंह मौके पर पहुंच गईं। ग्रामीणों को समझाने पर ग्रामीण शांत हुए। मृतक के भाई मिथिलेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया। वहीं दूसरी घटना लगभग दो बजे पटेल पूर्व माध्यमिक विद्यालय रानीपुर रजमो के सामने आजमगढ़-वाराणसी नेशनल हाईवे पर ट्रक और पिकअप में टक्कर हो गई। जिसमें पिकप ड्राइवर घायल हो गया। वहीं ट्रक ड्राइवर और खलासी ट्रक छोड़कर फरार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed