फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bike rider dies after being hit by Scorpio, another injured

Azamgarh News: स्काॅर्पियाे की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल

Thu, 29 Feb 2024 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by Scorpio, another injured
थाना क्षेत्र के भीटी गांव के पास बुधवार को एक बाइक को स्कॉर्पियोे ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, तो वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल भेजा और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

निजामाबाद थाना क्षेत्र के मुइया मकदूमपुर गांव निवासी 18 वर्षीय ओंकार बुधवार को बाइक से अपने मित्र मिथुन (16) के साथ किसी काम से जा रहा था। बाइक ओंकार चला रहा था। रानी की सराय थाना के भीटी गांव के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ओंकार ने बाइक में ब्रेक लगाया। इसी दौरान पीछे से आ रही स्कॉर्पियोे ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठे मिथुन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ओंकार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर रानी की सराय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल ओंकार को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा तो वहीं मिथुन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed