फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bike rider dies after being hit by pickup

Azamgarh News: पिकअप की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

Sat, 04 May 2024 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by pickup
अतरौलिया थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर बाजार के पास पिकअप की चपेट में आकर डिवाइडर से टकराए बाइक सवार की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बूढ़नपुर गांव निवासी ज्ञानेंद्र चौबे (23) बृहस्पतिवार की रात बाइक से घर का सामान लेने बाजार आया था। सामान लेकर वह वापस लौट रहा था कि बूढ़नपुर बाजार में ही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दिया। इसके बाद ज्ञानेंद्र बाइक लेकर डिवाइड से टकरा कर पलट गया। इस हादसे में ज्ञानेंद्र को गंभीर चोट आई। उसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने पिकअप व उसके चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक दो भाई व दो बहनों में सबसे छोटा और बीएससी का छात्र था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed