{"_id":"64eceafa4e10ae55890f5c04","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-3407-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के देऊरपुर बाजार के पास रविवार की देर रात किसी वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अतरौलिया थाना क्षेत्र के खानपुर फतेह गांव निवासी रूपेश सिंह 32 रविवार की रात अपने मित्रों के साथ भोजन करने लोहरा टोल प्लाजा स्थित ढाबे पर गया था। भोजन करने के बाद वह किसी काम से कप्तानगंज थाना क्षेत्र के देऊरपुर बाजार के लिए बाइक से निकल पड़ा। काम निपटा कर वह घर वापस आने के लिए चला ही था कि बाजार के बाहर पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने उसे तत्काल सीएचसी रानीपुर में भर्ती कराया। इसके साथ ही सूचना परिजनों को दी गई।
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे सीएचसी से रेफर करा कर जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरा ने उसे मृत घोषित कर दिया। रूपेश एक पुत्र का पिता था। घटना से परिजन बिलख उठे। उसके पिता रोजीरोटी के लिए सऊदी में नौकरी करते हैं।