फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bike rider dies after being hit by a pickup

Azamgarh News: पिकअप की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 15 Jul 2025 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a pickup
अहरौला। थाना क्षेत्र के पूरादुबे गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के अंडरपास की सर्विस रोड पर मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे एक पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक अरविंद कुमार (38) निवासी नारायणपुर रामगढ़, अंबेडकरनगर था।
विज्ञापन

वह लकड़ी काटकर अपने घर लौट रहा था। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि अंबेडकर नगर जनपद के नारायणपुर रामगढ़ निवासी अरविंद कुमार पेशे से लकड़ी काटने का काम करता था।
विज्ञापन

इसी दौरान पिकअप ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। अरविंद को अहरौला सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि 112 के जरिए घटना की सूचना मिलते ही कार्रवाई की गई। पीड़ित परिवार की तहरीर पर केस दर्ज किया जा रहा है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और तीन पुत्रों का पिता था। वह अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए मेहनत-मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed