फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bike rider daughter dies after being hit by truck, mother injured

Azamgarh News: ट्रक के धक्के से बाइक सवार बेटी की मौत, मां घायल

Thu, 20 Jun 2024 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Bike rider daughter dies after being hit by truck, mother injured
फरिहा। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा मोहम्मदपुर मार्ग पर उमापुरा मोड़ स्थित ईंट-भट्ठे के पास एक बाइक को ट्रक ने पीछे से धक्का मार दिया। जिससे बाइक सवार मां-बेटी और बेटा सड़क पर गिर पड़े। मां और बेटी ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं बाइक चला रहा बेटे को मामूली चोट आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बरदह थाना क्षेत्र के बऊवांपार गांव निवासी शुभम गोड़ (20) पुत्र रणजीत बृहस्पतिवार को अपनी मां अनीता देवी (50) और अपनी बड़ी बहन रीना गौड़ (24) के साथ निजामाबाद के एक अस्पताल में भर्ती मरीज को देखने जा रहे था। वह निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा मोहम्मदपुर मार्ग पर उमापुरा मोड़ स्थित ईंट-भट्ठे के पास पहुंचा ही था कि पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उसे जोरदार धक्का मार दिया। धक्का इतना तेज था कि बाइक करीब 20 फीट आगे जा गिरा। हादसे में शुभम की बहन रीना और उसकी मां अनीता ट्रक की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

ट्रक रौंदते हुए आगे बढ़ गया। रीना की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अनीता का दोनों पैर कुचल गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल रीना और शुभम को जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ट्रक को छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। मृतक रीना दो भाइयों में सबसे बड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed