{"_id":"64d3e4deb70bd27e4706f294","slug":"bike-procession-of-teachers-regarding-restoration-of-old-pension-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-2433-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों का बाइक जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों का बाइक जुलूस
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बुधवार को माध्यमिक शिक्षकों ने जिलाध्यक्ष बृजेश राय के नेतृत्व में शहर में बाइक जुलूस निकाला। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने कहा कि सरकार शिक्षकों की उपलब्धियों को समाप्त कराना चाह रही है।
जुलूस डीएवी इंटर कॉलेज से शुरू होकर रैदोपुर, सिधारी, पहलवान की मूर्ति आदि क्षेत्रों में पहुंचा। जिलाध्यक्ष बृजेश राय ने कहा कि संघर्षों के बल पर मिली शिक्षकों की उपलब्धियां समाप्त करने के लिए सरकार लगातार षडयंत्र करती आ रही हैं। इसकी सुरक्षा के लिए शिक्षकों की एकता के बल पर संगठन संघर्ष करता रहेगा। वेतन नियमावली और सेवा सुरक्षा में तमाम विसंगतियां उत्पन्न करके सरकार कर्मचारियों का शोषण करना चाहती है। जिसे संगठन कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।
मंत्री विजय कुमार सिंह ने कहा की पुरानी पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा है। इसे लेने के लिए हम हर स्तर पर संघर्ष करने को तैयार हैं। इस दौरान दिवाकर तिवारी, ध्रुव मित्र शास्त्री, मुन्नू यादव, जयप्रकाश यादव, रिजवान अहमद आदि मौजूद रहे।