फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bike overturns after hitting divider, youth dies

Azamgarh News: डिवाइडर से टकराकर बाइक पलटी, युवक की मौत

Fri, 26 Apr 2024 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Bike overturns after hitting divider, youth dies
बलरामपुर। अतरौलिया थाना क्षेत्र के सुखीपुर के पास फोर लेन पर डिवाइडर से टकराकर बाइक पलट गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मूलरूप से अंबेडकरनगर जिले के अकबरपुर थाना अंतर्गत कुड़की दाउदपुर गांव निवासी शिवम गुप्ता (19) बुधवार की रात बाइक से अपने भाई की ससुराल अतरौलिया जा रहा था। अभी वह सुखीपुर अतरौलिया पहुंचा था कि बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर अतरौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक 12वीं का छात्र था और गुजरात में रहता था। बीते 12 अप्रैल को ही वह शादी में शामिल होने के लिए आया था। वह दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था।
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर कार पलटी, चालक की हुई मौत
बलरामपुर। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के विजरवां गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे सर्विस लेन पर बृहस्पतिवार को अयोध्या की तरफ से आ रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या जिले के गोसाईगंज थाना अंतर्गत जंगलपुर गांव निवासी शिवा सिंह (22) का शहर कोतवाली के उकरौड़ा गांव में ननिहाल है। ननिहाल में आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए शिवा बृहस्पतिवार को कार से आ रहा थे। अभी वह विजरवां के पास ही पहुंचे थे कि कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में शिवा की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर बनकट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पर मृतक के ननिहाल वाले मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed