फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bike collides with pickup truck parked on the road; youth dies.

Azamgarh News: रास्ते पर खड़ी पिकअप से टकराई बाइक, युवक की मौत

Thu, 27 Aug 2026 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with pickup truck parked on the road; youth dies.
गोधौरा गांव से बुधवार की शाम करीब पांच बजे जहानागंज बाजार जाते समय गांव से 500 मीटर दूर रास्ते पर खड़ी पिकअप से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। इससे गोधौरा निवासी सूरज राम (30) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोग उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूरज कुमार बाइक से बुधवार की शाम बाजार के लिए जा रहे थे। गांव के बाहर सड़क पर पिकअप खड़ी थी। इस दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर तेज गति से पिकअप में पीछे से टकरा गई।
विज्ञापन

इसमें वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। हादसा देखकर स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना उनके परिजनों को दी।
मौके पर पहुंचे परिजन आनन-फानन उन्हें उठाकर बाजार के एक अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
तीन भाइयों में सबसे बड़े थे सूरज
सूरज राम तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा करीब दो वर्ष की एक बेटी है। अचानक हुए हादसे में उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की खबर जैसे ही गोधौरा गांव और आसपास के क्षेत्र में पहुंची, बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचने लगे। युवक की अचानक मौत से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed