फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bike collides with middle-aged, dies

बाइक ने अधेड़ को मारी टक्कर, मौत

Tue, 24 Nov 2020 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with middle-aged, dies
बलरामपुर। अतरौलिया थाना क्षेत्र के चिगुर्दीपुर गांव के पास पैदल जा रहे अधेड़ को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में अधेड़ गंभीर रुप से घायल हो गया। मौजूद लोग उसे अस्पताल ले जाने की व्यवस्था कर रहे थे कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं बाइक सवार भी गिर कर चोटिल हो गया।
विज्ञापन

अतरौलिया के सेकपुरा गांव निवासी 50 वर्षीय टिल्ठू पुत्र मग्गू सोमवार की शाम पैदल ही कहीं जा रहा था। अभी वह चिगुर्दीपुर गांव के पास ही पहुंचा था कि एक बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में टिल्ठू गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए लोग उसे अस्पताल ले जाने की व्यवस्था कर रहे थे कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की सूचना घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री का पिता था। हादसे में बाइक सवार 40 वर्षीय तनवीर आलम पुत्र जौव्वार निवासी गुलवागौरी थाना बिलरियागंज भी गिर कर चोटिल हो गया। घटना के समय वह दोस्त के यहां से होकर वापस घर लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed