फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bike collided with tree, young man died, fellow injured

Azamgarh News: पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत साथी घायल

Mon, 15 May 2023 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bike collided with tree, young man died, fellow injured
बरदह थाना क्षेत्र के कमलापुर बाजार के निकट रविवार की देर शाम बाइक से भाई की शादी में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बरदह थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी राजनाथ राम के बड़े पुत्र गोपाल की शादी जौनपुर के अतरही गांव में तय थी। रविवार को निर्धारित समय पर बरात घर से निकली। गोपाल का छोटा भाई गोलू 18 पुरसुड़ी गांव निवासी बहनोई रिंकू के साथ बाइक से बरात में जा रहा था। बाइक से कमलापुर गांव के पास पहुंची थी कि अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दोनों बाइक सवार घायल हो गए। बरात में गए लोग उन्हें इलाज के लिए लेकर जौनपुर गए। जहां चिकित्सकों ने गोलू को मृत घोषित कर दिया। वहीं रिंकू की गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया। उधर, घटना की सूचना मिलने पर शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। घर में खुशियों के गीत की बजाए लोगों के क्रंदन की आवाजे गूंजने लगी। बरात भी बिना शादी के ही वापस हो गई। गोलू तीन भाई एक बहन में सबसे छोटा था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed