फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bike collided with tractor-trolley, one killed, another injured

ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल

Wed, 20 Jul 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with tractor-trolley, one killed, another injured
अहरौला थाना के गनवारा बाजार में सोमवार की देररात सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में बाइक टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही एक युवक ने दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर पंचायत माहुल के वार्ड संख्या चार पूरामया पांडेय निवासी हिमांशु (24) पुत्र धरणीधर पांडेय सोमवार को अपने मित्र विपुल पांडेय के साथ बाइक से फुलवरिया बाजार गया था। काम निपटाने के बाद देर रात लगभग नौ बजे दोनों युवक बाइक से ही वापस घर लौट रहे थे। अभी वे गनवारा गांव के पास ही पहुंचे थे कि सड़क किनारे पड़े बालू व गिट्टी पर बाइक चढ़ी और बेकाबू हो गई। स्पीड भी ज्यादा होने के चलते बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्राली से जा टकराई। इस हादसे में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया जहां कुछ ही देर बार हिमांशु ने दम तोड़ दिया। वहीं विपुल का इलाज चल रहा है। मृतक के पिता पं. धरणीधर पांडेय एक राजनीतिक दल के नेता है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed