फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bike collided with a tree young man died accident happened while saving an animal

Azamgarh News: पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, जानवर को बचाने में हुआ हादसा, घर में मातम का माहौल

Thu, 01 May 2025 07:59 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 01 May 2025 07:59 PM IST
सार

बहन के घर बाइक से जा रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सड़क पर घूम रहे जानवर को बचाने में हादसा हो गया। मृतक के घर में मातम का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 

विज्ञापन
Bike collided with a tree young man died accident happened while saving an animal
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मेंहनगर थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव के पास बुधवार की शाम कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मेंहनगर थाना क्षेत्र के चंद्रभानपुर गांव का निवासी था। वह निजामाबाद थाना क्षेत्र के बिसेनपुर गांव में रह रही अपनी बहन के घर जा रहा था कि रास्ते में यह घटना घट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।

विज्ञापन



मेंहनगर थाना क्षेत्र के चंद्रभानपुर गांव निवासी सुजीत उर्फ विक्की यादव (22) बुधवार शाम बाइक से निजामाबाद के बिसेनपुर गांव में रह रही बहन के घर जाने के लिए बाइक से निकाला था। वह जैसे ही मोलनापुर गांव के पास पहुंचा ही था कि अचानक सड़क पर एक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के चक्कर में सुजीत की बाइक सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन


हादसे में सुजीत गंभीर रूप से घायल हो गया और लहूलुहान हालत में सड़क पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद उसे फूलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान सुजीत ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे सुजीत के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर विधिक कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेंहनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुजीत की अचानक मौत से उसके गांव में मातम छाया हुआ है। मेंहनगर थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed