{"_id":"65a79f6e412838b68b024e38","slug":"bike-caught-fire-after-colliding-with-nilgai-and-overturning-in-azamgarh-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग का गोला बनी बाइक: नीलगाय से टक्कर के बाद पलटी बाइक में लगी आग, धू-धू कर जली; बाल-बाल बचे दो सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग का गोला बनी बाइक: नीलगाय से टक्कर के बाद पलटी बाइक में लगी आग, धू-धू कर जली; बाल-बाल बचे दो सवार
Wed, 17 Jan 2024 03:06 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 17 Jan 2024 03:06 PM IST
सार
दो युवक अंबेडकर नगर से परीक्षा देकर लौट रहे थे। इसी दौरान अतरौलिया थाना अंतर्गत केशवरपुर पुल के पास जैसे ही पहुंचे कि नीलगाय से टक्कर हो गई। जिसके बाद बाइक घसीटते हुए पलट गई और उसमें आग लग गई। टक्कर के बाद दोनों सवार गिर गए और उनकी जान बच गई।
विज्ञापन
Azamgarh news
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना अंतर्गत केशवपुर पुल के पास नीलगाय से टकरा कर बाइक पलट गई और उसमें आग लग गई। हादसे में बाइक जल कर खाक हो गई। गनीमत रही कि बाइक पलटने से उस पर सवार दो युवक कुछ दूर पर जा गिरे, जिससे वह बाल-बाल बच गए। बाइक धू-धू कर जलती देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान नीलगाय भी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
यह है मामला
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौड़िया जलालपुर गांव निवासी विपिन (22) व कौड़िया तमरूआ निवासी सिकंदर निषाद (23) मंगलवार को स्नातक की परीक्षा देने के लिए पड़ोसी जनपद अंबेडकरनगर स्थित प्राइवेट विद्यालय गए थे। परीक्षा देकर दोनों एक ही बाइक से वापस घर लौट रहे थे। अभी वे अतरौलिया थाना अंतर्गत केशवरपुर पुल के पास पहुंचे थे कि बाइक के सामने अचानक नीलगाय आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
नीलगाय से टकराकर बाइक पलट गई और कुछ दूर तक सड़क पर घिसटने के बाद पलट गई। जिससे बाइक में आग लग गई और बाइक धू-धू कर जल उठी। गनीमत रही कि बाइक के गिरते ही उस पर सवार दोनों युवक कुछ दूरी पर जा गिरे, जिससे उन्हें खरोंच तो आई लेकिन दोनों की जान बाल-बाल बच गई। बाइक में आग लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
आनन-फानन दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल भेजा गया। घंटे भर रास्ते पर आवागमन प्रभावित रहा। वहीं इस हादसे में जिस नील गाय से बाइक की टक्कर हुई थी वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई थी और बीच सड़क पर पड़ी थी। जिसे स्थानीय लोगों ने रास्ते से हटा कर किसी तरह किनारे किया। बाइक कुछ दिन पूर्व ही खरीदी गई थी जो जल कर पूरी तरह से खाक हो गई।