फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bijnor beat Ghaziabad in the opening match of Senior Men's Kabaddi Championship

सीनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप के उद्घाटन मैच में बिजनौर ने गाजियाबाद को हराया

Sun, 03 Apr 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bijnor beat Ghaziabad in the opening match of Senior Men's Kabaddi Championship
आजमगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के पंडित राम नगीना स्मारक महाविद्यालय पर तीन दिवसीय आसामी उत्तर प्रदेश अंतर जोनल सीनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप का आगाज हुआ। तीन दिवसीय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ एडीएम वित्त आजाद भगत सिंह ने किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदेशों के 16 टीमें प्रतिभाग कर रही है। जिनमें दो दर्जन से अधिक प्रो कबड्डी के सितारे लाटघाट की जमीन पर अपने खेल का प्रदर्शन करने के लिए उतरे हैं।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक रविवार की शाम छह बजे आसामी उत्तर प्रदेश अंतर जोनल सीनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन पंडित राम नगीना स्मारक महाविद्यालय पर किया गया। मुख्य अतिथि एडीएम वित्त आजाद भगत सिंह ने परंपरागत तरीके से फीता काटकर किया। इस दौरान कबड्डी के आयोजक मंडल के द्वारा अंगवस्त्रम व प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया। वहीं उद्घाटन मैच का फीता काटकर एडीएम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। वहीं उद्घाटन मैच गाजियाबाद व बिजनौर के बीच में खेला गया। जिसमें गाजियाबाद ने टॉस जीता। प्रो कबड्डी गुजरात के खिलाड़ी ऋषभ चौधरी बिजनौर की तरफ से खेल रहे थे। वहीं शमशेर प्रो कबड्डी गुजरात के खिलाड़ी गाजियाबाद की तरफ से खेल रहे थे। रोमांचक खेल में बिजनौर ने 49 अंक बनाया वहीं गाजियाबाद में 38 अंक बनाया। इस प्रकार बिजनौर की टीम ने गाजियाबाद को 11 अंकों से पराजित किया। सीनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप में 85 किलोग्राम वजन के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

कुल 16 टीमें कर रही प्रतिभाग
लाटघाट। प्रतियोगिता में कुल 16 टीम प्रतिभाग कर रही हैं। जिनमें मुख्य रुप से बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली, मेरठ, सहारनपुर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, गोरखपुर, वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, मऊ, आजमगढ़, देवरिया की टीमें प्रतिभाग कर रही है। उत्तर प्रदेश सीनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप में 16 टीमों से दो दर्जन से अधिक प्रो कबड्डी के खिलाड़ी सम्मिलित हो रहे हैं। जिनमें मुख्य रुप से राहुल चौधरी, नितिन तोमर, अभिषेक सिंह, ऋषभ चौधरी, हरेंद्र कुमार, राहुल, रोहित, सचिन कुमार, अंशु, आशीष नागर, श्रीकांत, रोहित, गुलिया, परवेश, सुनील, मोहित, रूपेश, संदीप तोमर व आजाद आदि प्रो कबड्डी के सितारे अलग-अलग टीम से प्रतिभाग कर रहे हैं। लाटघाट क्षेत्र में कबड्डी के प्रशंसक सैकड़ों की संख्या में प्रो कबड्डी के खिलाड़ियों का प्रदर्शन व उनके खेल को देखने के लिए जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed