फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bihar youth tried to commit suicide, people saved him

Azamgarh News: बिहार के युवक ने की खुदकुशी की कोशिश, लोगों ने बचाया

Wed, 06 Mar 2024 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bihar youth tried to commit suicide, people saved him
शहर कोतवाली अंतर्गत सिविल लाइंस चौक स्थित पं. दीनदयाल प्रतिमा के पास स्थित पीपल के पेड़ से बुधवार को दिन में एक युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या का प्रयास किया। समय रहते स्थानीय लोगों की नजर पड़ गई और उसे बचाने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे भोजन आदि कराया और घर वापस भेज दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली प्रभारी शशिमौली पांडेय ने बताया कि बिहार के किशनगंज जिला के कोचा धामन थाना अंतर्गत फुलवारी गांव निवासी प्रह्लाद (30) ने बुधवार को दिन में सिविल लाइंस चौक स्थित पीपल के पेड़ से मफलर के सहारे फांसी लगाने का प्रयास किया। लोगों ने उसे देख लिया और उसे फंदे से उतर कर बचा लिया। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर रोडवेज चौकी पुसिल मौके पर पहुंची और आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक को चौकी पर ले जाकर पहले भरपेट भोजन कराया। इसके बाद उसका नाम पता आदि पूछ कर परिजनों को घटना की सूचना भी दे दी गई। युवक कुछ मानसिक रूप से बीमार लग रहा है। खाना खाने के बाद वह कुछ चैतन्य हुआ तो बताया कि दो दिन पूर्व वह यहां आया है। वह घर से राजस्थान कमाने जाने की बात कह कर निकला था। फिलहाल पुलिस उसे घर वापस भेजने की कवायद में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed