फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Big PF scam in napa mubakarpur, amount not being deposited in account

नपा मुबाकरपुर में बड़ा पीएफ घोटाला, खाते में नहीं जमा की जा रही राशि

Fri, 23 Apr 2021 08:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 08:22 PM IST
विज्ञापन
Big PF scam in napa mubakarpur, amount not being deposited in account
आजमगढ़। नगर पालिका मुबारकपुर में ठेका कर्मचारियों के भविष्य निधि में गोलमाल की शिकायत मिली है। ठेकेदार कर्मचारियों के प्राविडेंट फंड (पीएफ) की रकम काटने के बाद भी खाते में नहीं जमा करवा रहा। नगर पालिका प्रशासन भी इस मुद्दे पर कुछ भी करने को तैयार नहीं है। नगर पालिका परिषद मुबारकपुर में 2019 से मुहब्बतपुर निवासी अरविंद सिंह के जरिए 171 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इसमें कंप्यूटर आपरेटर से लेकर सफाई कर्मचारी तक शामिल हैं। नियमानुसार ठेकेदार को कर्मचारियों के वेतन से पीएफ की कटौती करके उसे खाते में जमा करना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। सभी कर्मचारियों के वेतन से प्रति माह कटौती की जा रही है लेकिन महज 90 कर्मचारियों के खाते में पीएफ की धनराशि जमा की जा रही है। शेष कर्मचारियों के पीएफ का पैसा जमा नहीं हो रहा है। कोई कर्मचारी इसका विरोध करता है तो उसे काम से हटाने की धमकी दी जाती है। एक कर्मचारी ने बताया कि शिकायत के बाद भी चेयरमैन, ईओ व ठेकेदार सुन नहीं रहे हैं। ठेकेदार अरविंद सिंह का कहना है कि कर्मचारियों का आरोप बेबुनियाद है। नगर पालिका से वेतन भुगतान की धनराशि मिलती है, उसमें से नियमानुसार पीएफ काट कर जमा किया जा रहा है। अधिशासी अधिकारीा राजपति अविचल ने बताया कि कुछ महीने पहले पीएफ जमा न करने की शिकायत मिली थी, जिस पर ठेकदार को नोटिस दिया गया था। हो सकता है कि इधर एक-दो माह का पीएफ न जमा हुआ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed