फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Big-headed rare golden owl turned curiosity

बड़े सिर वाला दुर्लभ सुनहरा उल्लू बना कौतूहल

Fri, 08 Nov 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Big-headed rare golden owl turned curiosity
कलेक्ट्रेट परिसर में आपदी विभाग के कर्मचारी ने पकड़ा उल्लू। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कलक्ट्रेट के पास शुक्रवार शाम को मिला सुनहरे रंग और बड़े सिर वाला दुर्लभ उल्लू लोगों के कौतूहल का केंद्र बना रहा। उल्लू कौवों और बंदरों से परेशान होकर झाड़ियों में गिरा था। कलक्ट्रेट के कर्मचारी उसे बचाकर अंदर ले गए। जानकारी देने पर वन विभाग के कर्मचारी उसे अपने साथ ले गए। शनिवार को चिकित्सक से जांच कारेन के बाद उल्लू के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। विभाग की माने तो ऐसे उल्लू प्राय: यहां नहीं दिखते हैं। इस उल्लू का आकार औप वजन भी बड़ा है। रंग भी अलग है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के पास शुक्रवार शाम चार बजे एक बड़े आकार का उल्लू नीचे झाड़ियों में आ गिराष प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उल्लू कौवों से बचने के लिए भाग रहा था। जैसे ही वो झाड़ियों में गिरा बंदरों ने उस पर हमला बोल दिया। उसे पकड़ कर खींचने लगे। कलक्ट्रेट के कर्मचारी नागेंदर नाथ सिंह और अन्य लोंगों ने उसे बचाया और कलक्ट्रेट के अदंर ले गए। इस दौरान वहां लोगों का मजमा लग गया। लोग उसकी फोटों खींचने के साथ उसके साथ सेल्फी भी लेने लगे। इसकी जानकारी डीएफओ अदयोध्य प्रसाद सिंह को दी गई। डीएफओ के निर्देश पर फारेस्टर जितेंद्र त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और उसे अपने साथ वन विभाग के कार्यालय ले गए। बताया कि पशु चिकित्साधिकारी को जानकारी दी गई है। सुबह उल्लू के स्वास्थ्य की जांच कराई जाएगी। इसके बाद तय किया जाएगा कि इसे चिड़ियाघर भेजा जाए या छोड़ दिया जाए। आमतौर पर इस प्रजाति के उल्लू यहानहीं मिलते हैं। यहां छोटे और काले रंग के उल्लू होते हैं। वजन और रंग से ये पहाड़ी क्षेत्र का उल्लू लग रहा है। जांच के बाद ही इसकी प्रजाति के बारे में कुछ कहा जा सकता है, लेकिन ये दुर्लभ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed