फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Big action in azamgarh former MP bahubali Umakant Yadav property attached worth of rs One crore under Gangster Act

पूर्व सांसद उमाकांत यादव पर शिकंजा: आजमगढ़ में एक करोड़ की संपत्ति कुर्क, गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

Thu, 19 May 2022 03:31 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 19 May 2022 03:31 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले में उमाकांत यादव द्वारा अपराध से अर्जित करीब एक करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली गई। कुर्क की गई सभी भूमि उमाकांत के पुत्र श्रीपति के नाम से दर्ज है। 

विज्ञापन
Big action in azamgarh former MP bahubali Umakant Yadav property attached worth of rs One crore under Gangster Act
पूर्व सांसद उमाकांत यादव की संपत्ति कुर्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मछलीशहर लोकसभा सीट से पूर्व सांसद उमाकांत यादव के खिलाफ पुलिस-प्रशासन ने शिकंजा कसा है। गुरुवार को आजमगढ़ जिले में उमाकांत यादव द्वारा अपराध से अर्जित करीब एक करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली गई। आजमगढ़ के जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने गैंगस्टर एक्ट के तहत  दीदारगंज थाना क्षेत्र के सरावां गांव निवासी पूर्व सांसद उमाकांत यादव की करीब एक करोड़ से अधिक की संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया था। कुर्क की गई संपत्ति अपराध की दुनिया से की गई कमाई से अर्जित बताई गई है।

विज्ञापन


उक्त संपत्ति को कुर्क करने के साथ ही बोर्ड भी लगाया गया। इस दौरान डुगडुगी बजाकर मुनादी कराई गई। कुर्की की कार्रवाई को लेकर संबंधित ग्रामों में गहमागहमी देखने को मिली। पूर्व सांसद के खिलाफ थाना दीदारगंज में उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 से संबंधित मुकदमा दर्ज है। 

विज्ञापन

इन जमीनों को किया गया कुर्क

पूर्व सांसद उमाकांत यादव की जो संपत्ति कुर्क की गई। उसमें फूलपुर तहसील के कटार गांव स्थित गाटा संख्या 1013ग रकबा 0.017 हेक्टेयर अनुमानित कीमत 10,06,500 रुपये, ग्राम पूराकतवारू में गाटा संख्या 147 रकबा 0.300 हेक्टेयर, अनुमानित कीमत 15 लाख, गाटा संख्या 99 रकबा 0.033 हेक्टेयर, अनुमानित कीमत 1.65 लाख, गाटा संख्या 100 रकबा 0.025 हेक्टेयर, अनुमानित कीमत 1.25 लाख शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा ग्राम सरावॉ स्थित गाटा संख्या 634ज रकबा 0.128 हेक्टेयर, अनुमानित कीमत 4,35,200 रुपये, ग्राम पलियामाफी स्थित गाटा संख्या 690ग रकबा 0.011 हेक्टेयर अनुमानित कीमत 7.70 लाख, गाटा संख्या 689ग रकबा 0.028 हेक्टेयर, अनुमानित कीमत 19.60 लाख, गाटा संख्या 827 रकबा 0.173 हेक्टेयर, अनुमानित कीमत 12.11 लाख, गाटा संख्या 675 रकबा 0.214 हेक्टेयर, अनुमानित कीमत 7.70 लाख, ग्राम शाहापुर में गाटा संख्या गाटा संख्या 378 रकबा 0.050 हेक्टेयर अनुमानित कीमत 2.50 लाख, गाटा संख्या 381 रकबा 0.022 हेक्टेयर अनुमानित कीमत 1.10 लाख, गाटा संख्या 383 रकबा 0.046 हेक्टेयर अनुमानित कीमत 2.30 लाख, गाटा संख्या 415 रकबा 0.014 हेक्टेयर अनुमानित कीमत 70 हजार, ग्राम रसूलपुर जोखू स्थित गाटा संख्या 131 रकबा 0.042 हेक्टेयर अनुमानित कीमत 2.18 लाख शामिल है। उक्त सभी भूमि उमाकांत यादव पुत्र श्रीपति के नाम से दर्ज है। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज के निर्देश पर राजस्व विभाग व पुलिस की टीम ने कुर्की की कार्रवाई की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed