फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bharat Mata Tricolor Rath Yatra in the order of Amrit Festival

अमृत महोत्सव के क्रम में भारत माता तिरंगा रथयात्रा

Fri, 19 Nov 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bharat Mata Tricolor Rath Yatra in the order of Amrit Festival
आजादी का अमृत महोत्सव के शुभारंभ पर जागरुकता यात्री निकालते स्वयं सेवक। - फोटो : AZAMGARH
विकास खंड में स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव वर्ष के अंतिम महीने में विकास खंड अमृत महोत्सव समिति मार्टीनगंज के तत्वावधान में शुक्रवार को भारत माता तिरंगा रथ यात्रा का आयोजन किया गया है। इसके माध्यम से अमर शहीदों जिन्होंने भारत माता की आजादी के लिए हंसते हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी। उसे गांव गांव जाकर आजादी की अलख जगाने वालों की याद ताजा कराने की आवश्यकता समझ कर अतीत को बताने के कार्यक्रम का आयोजन स्वतंत्रता अमृत महोत्सव समिति के संयोजक प्रदीप जी द्वारा किया गया। फूलपुर के जिला प्रचारक प्रवीण जी ने कहा कि जन जन तक महापुरुषों की वीरगाथा को पहुंचाने का कार्य करना है। भारत माता तिरंगा यात्रा विकास खंड के प्रतेक गांव तक पहुचाना है। शहीद पार्क में भारत माता के पूजन के बाद रथयात्रा अपने गंतव्य की तरफ प्रस्थान किया। इस अवसर पर जिला कारवाह जितेंद्र राय, खंड कारवाह सुनील सिंह जिला बोद्धिक प्रमुख विनोद राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के तहत शुक्रवार को बरदह सराय मोहन के डीह बाबा स्थान से रथ यात्रा निकाली गई। यह कार्यक्रम एक महीने तक चलेगा। रथयात्रा वौआपार, इरनी, मिर्जापुर, बक्शपुर, जमुआवां, विठुआ, सराय पलटू, मुड़हर, सरायमोहन, गोड़हरा, असवनिया, अहिरौली, गोमाडीह जाएगी और आजादी के वीर सपूतों की याद दिलाएगी। रथयात्रा के शुभारंभ पर कार्यक्रम संयोजक अमरनाथ, उमेश, राजबली यादव, लालता सिंह सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य प्रमोद, मंडल अध्यक्ष बृजेश राय, मंडल अध्यक्ष संतोष चौबे, विजय शंकर तिवारी, बृजेश यादव, विजय सिंह, आद्या प्रसाद दुबे, विनय सिंह, हंसू सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed