फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bharad landed in RTO office against recovery

आरटीओ कार्यालय में वसूली के खिलाफ उतरा भारद

Tue, 23 Feb 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Bharad landed in RTO office against recovery
आजमगढ़। ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ियों के पंजीकरण और फिटनेस आदि प्रमाणपत्र बनाने के नाम पर हो रही अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए भारत रक्षा दल के पदाधिकारियों ने मंगलवार को सहायक संभागीय अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ड्राइविंग लाइसेंस आदि बनाने के लिए फोटो खिंचवाने, गाड़ी फिटनेस के प्रमाण पत्र और ड्राइविंग टेस्ट के नाम पर 500 से 1000 रुपये की वसूली की जा रही है। जो व्यक्ति घूस नहीं देता उसे टेस्ट में फेल कर के बार-बार दौड़ाया जाता है। मजबूर होकर लोग घूस दे रहे हैं। आरटीओ कार्यालय में लगभग हर काउंटर पर बाहरी लोग बैठे हुए हैं। वसूली करके बंदरबांट कर रहे हैं। इससे जनता काफी परेशान पीड़ित व आक्रोशित है। अगर इसे नहीं रोका गया तो भारत रक्षा दल इसके खिलाफ अन्य कार्रवाई करेगा। एआरटीओ सतेंद्र यादव ने कहा कि शीघ्र ही पूरी व्यवस्था नियमानुसार चलती हुई दिखाई देगी। अब कार्यालय और काउंटर पर कोई भी बाहरी व्यक्ति नहीं रहेगा। इस मौके पर उमेश सिंह गुड्डू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed