फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Beware of fraudsters doing fraud in name of shiksha mitra job

सावधान: जॉब के चक्कर में कहीं आप भी न हो जाएं धोखाधड़ी के शिकार, इन तरीकों से ठगी कर रहे जालसाज

Tue, 19 Dec 2023 03:55 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 19 Dec 2023 03:55 PM IST
सार

पढ़े-लिखे युवकों को अब सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर फंसाया जा रहा है। इन दिनों कुछ गिरोह ऐसे सक्रिय हैं कि सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने की विज्ञप्ति जारी कर युवाओं से वसूली कर रहे हैं।

विज्ञापन
Beware of fraudsters doing fraud in name of shiksha mitra job
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यदि प्रौढ़ शिक्षामित्र की नौकरी के लिए आपके घर कॉल लेटर पहुंच रहा है तो जरा सावधान हो जाएं। क्योंकि आप किसी धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं प्रौढ़ शिक्षामित्र की नौकरी देने के नाम पर डाक विभाग द्वारा आपके यहां पहुंचे कॉल लेटर की। इसे सरकार ने नहीं बल्कि धोखाधड़ी करने वाले गिरोह ने भेजे हैं।

विज्ञापन


पढ़े-लिखे युवकों को अब सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर फंसाया जा रहा है। इन दिनों कुछ गिरोह ऐसे सक्रिय हैं कि सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने की विज्ञप्ति जारी कर युवाओं से वसूली कर रहे हैं। सभी ग्राम पंचायतों में दो प्रौढ़ शिक्षामित्र की नियुक्ति करने के नाम पर बकायदा डाक विभाग से कॉल लेटर भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन


नौकरी देने के लिए रजिस्ट्रेशन के नाम पर सामान्य जाति के लिए 555 रुपये व अन्य जाति के लिए 480 रुपये शुल्क पे-फोन के क्यूआर कोड पर मांगा जा रहा है। यदि आपके यहां इस तरह का कोई कॉल लेटर पहुंचा है तो आप भी सावधान हो जाइए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पंचायत निजामाबाद के रहने वाले संतोष मिश्रा को एक ऐसा ही लेटर डाक पोस्ट से पहुंचा। उन्होंने जब उसे खोला तो एक विज्ञप्ति निकली, जिसमें प्रौढ़ शिक्षा काउंसलिंग लिखा था। साथ ही आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया लिखी हुई थी। इतना ही नहीं प्रमुख सचिव दिल्ली का हेल्पलाइन नंबर भी लिखा था। जब उस नंबर पर संपर्क किया गया तो फोन उठाने वाले व्यक्ति ने कहा कि इस नंबर को सेव कर लीजिए। इसी पर अपना पूरा दस्तावेज भेजिए।

जब वाट्सएप पर संपर्क किया गया तो वाट्सएप पर एक क्यूआर कोड भेजा गया और उस क्यूआर कोड पर रजिस्ट्रेशन शुल्क मांगा गया है। कहा कि यदि आप सामान्य जाति के हैं तो आपको 555 रुपये देने होंगे। यदि आप अन्य जाति के हैं तो 480 रुपये ही देने पड़ेंगे। फोन उठाने वाले व्यक्ति ने कहा कि इसकी जानकारी आप किसी को मत दीजिएगा। यदि ऐसा करेंगे तो आपको नौकरी न देकर उसे दे दी जाएगी।

विज्ञप्ति ऐसी कि धोखा खा जाते हैं बेरोजगार

प्रौढ़ शिक्षा काउंसलिंग की ओर से 10वीं पास के लिए शिक्षामित्र की नौकरी निकाली गई है। इसमें मानदेय 16280 से 21060 रुपये बताया गया है। इसमें प्रत्येक गांव में दो शिक्षामित्र लगाने के लिए आवेदन मांगे हैं। इसमें आवेदन करने पर रजिस्ट्रेशन फीस सामान्य जाति के लिए 555 रुपये और अन्य जाति के लिए 480 रुपये मांगे गए हैं। इसमें चयन की सूचना आवेदक को प्रौढ़ शिक्षा काउंसलिंग सर्विसेस न्यू दिल्ली द्वारा देना बताया गया है। इस विज्ञप्ति के नाम पर अधिक लोगों को फंसाने के लिए यह भी लिख दिया है कि यदि आवेदनकर्ता अधिक हैं तो फार्म की फोटो कॉपी का प्रयोग कर सकते हैं।

प्रौढ़ शिक्षा के तहत काफी पहले चयन होता था। काफी समय पहले ही इसे बंद कर दिया गया है। हमारे पास कोई भी ऐसी सूचना नहीं है। यह पूरी तरह फर्जी है।
- मनीराम सिंह, प्राचार्य डायट

बेसिक से भी इस तरह की कोई योजना नहीं चली है। पूर्व में यह योजना संचालित थी। इसके तहत शिक्षक रखे जाते थे, लेकिन यह काफी समय पहले ही बंद कर दिया गया है। यह पूरी तरह फर्जी है। यदि शिकायत मिलेगी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-मनोज कुमार मिश्रा, एडी बेसिक आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed