फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bengali doctor's wife dies after falling from roof

Azamgarh News: बंगाली डॉक्टर की पत्नी की छत से गिरकर मौत

Thu, 04 Jan 2024 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Bengali doctor's wife dies after falling from roof
बरदह थाना क्षेत्र के ठेकमा बाजार में एक बंगाली डॉक्टर की पत्नी की छत से गिर जाने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल प्रांत के नार्थ 24 परगना जिला निवासी पलाश मजूमदार पेशे से डॉक्टर हैं। वह काफी समय से बरदह थाना अंतर्गत ठेकमा बाजार में डिस्पेंसरी चलाते हैं। डिस्पेंसरी के ऊपरी तल पर वे परिवार के साथ रहते भी हैं। बृहस्पतिवार की सुबह डॉ. पलाश की पत्नी पूर्णिमा मजूमदार 32 छत पर मंजन कर रही थी। इसी दौरान अचानक चक्कर आने से वह छत से नीचे गिर गई। जानकारी होने पर पूर्णिमा को इलाज के लिए पीएचसी ठेकमा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक दो बच्चों की मां थी और काफी दिनों से न्यूरो की मरीज थी। वाराणसी से उनका इलाज चल रहा था। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed