फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Belahia bridge ravaged, villagers demonstrated

बेलहिया पुल का पावा धंसा, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 08 Aug 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Belahia bridge ravaged, villagers demonstrated
सगड़ी के बेलहिया पुल के धंसने पर विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवारांचल में बेलहिया पुल का निर्माण 2004 में सपा के पूर्व मंत्री रहे रामप्यारे सिंह ने कराया था। जिसका तीन पावा धंस गया है। जिससे बड़ी गाड़ियों का आवागमन रुक गया है। देवारा वासियों की समस्याएं बढ़ गई हैं । इससे नाराज आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोगों ने शनिवार को बेलहिया ढ़ाला पर प्रदर्शन किया और पुल के निर्माण व मरम्मत की मांग की।
विज्ञापन

जबकि इसके लिए सपा नेता मुलायम सिंह यादव, सांसद अखिलेश यादव से 2016 में क्षेत्र के दो दर्जन लोग मिलने के लिए गए थे। मुलायम सिंह यादव के प्रतिनिधि रहे हवलदार यादव के पैड पर लिखा गया था। उसमें शिवसागर यादव महाप्रधान, राजमन यादव, प्रधान महेंद्र यादव, बीडीसी दुखहरण यादव, अशोक यादव सहित दो दर्जन लोग लखनऊ जाकर मिले थे। लोगों ने कहा कि निर्माणाधीन पुल के धंस जाने से आवागमन बाधित है ।इसके निर्माण के लिए अपनी निधि से पैसा देकर ठीक कराया जाए। उस समय उन्होंने ठीक कराने के लिए कहा था । पर सांसद मुलायम सिंह यादव और सांसद अखिलेश यादव अभी तक इसके तरफ ध्यान नहीं दिए। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है ।
विज्ञापन

बेलहिया पुल का तीन पावा नदी में धंस गया है। जिसको लेकर शनिवार को सैकड़ों लोग बिलैहिया बेलहिया पुल पर प्रदर्शन किए। केदार यादव इंजीनियर और राजमन यादव प्रधान ने समझाया तब एक घंटे बाद लोग शांत हुए। इसमें सोनौरा, झगरावा, झंझारपुर, धुसवां, माधो का पुरा, महाजनी, श्रीनगर, अचल नगर, अजगरा ईश्माइलपुर आदि गांवों के लोग शामिल थे। लोगों ने कहा कि हम लोग सांसद का विरोध करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं। कि पुल निर्माण अविलंब शुरू कराया जाए । अगर जल्द पुल का निर्माण और मरम्मत नहीं हुई तो हम लोग चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed