फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Before the consecration, the Shiva Lingam was shown in five temples, and a grand procession was taken out

Azamgarh News: प्राण-प्रतिष्ठा से पहले शिवलिंग को पांच मंदिरों में कराया गया दर्शन, निकाली गई शोभायात्रा

Wed, 17 Jun 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Before the consecration, the Shiva Lingam was shown in five temples, and a grand procession was taken out
रामपुर कला बासूपुर में शिवलिंग स्थापना को लेकर शोभायात्रा में शामिल लोग। संवाद
पवई।
विज्ञापन

रामपुर कला बासूपुर स्थित नवनिर्मित श्रीनर्मदेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग स्थापना से पहले मंगलवार को शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मंदिर परिसर से कलान, बेलवाई, जमुहट, पवई सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए फिर मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान शिव का जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। इससे क्षेत्र में भक्ति का वातावरण रहा। आयोजकों के अनुसार स्थापना के लिए लाए गए शिवलिंग को क्षेत्र के पांच प्राण-प्रतिष्ठित मंदिरों में दर्शन कराया गया। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ शिवलिंग स्थापना की तैयारियां आगे बढ़ाई गईं। शोभायात्रा का श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा करके स्वागत किया। आयोजन समिति ने बताया कि मंदिर में आयोजित होने वाले आगामी धार्मिक कार्यक्रम निर्धारित तिथियों के अनुसार संपन्न कराए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed