{"_id":"64dfb66467d9bbaf930fd9a9","slug":"beautification-work-started-at-the-station-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-2871-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: स्टेशन पर शुरू हो गया सुंदरीकरण का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: स्टेशन पर शुरू हो गया सुंदरीकरण का काम
विज्ञापन
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सुंदरीकरण का काम शुरू हो गया है। स्टेशन के विकास पर 34 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मौजूदा समय में यहां एफओबी, प्लेटफॉर्म पर शेड बनाने का काम हो रहा है। उम्मीद है कि बहुत जल्द ही अन्य कार्य भी शुरु हो जाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह अगस्त को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चयनित आजमगढ़ रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण के लिए वर्चुअल शिलान्यास किया था। योजना के तहत 34 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन भवन को आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा। आधुनिक सुख-सुविधाओं का विकास एवं विस्तार किया जाएगा। एप्रोच रोड का चौड़ीकरण, सर्कुलेटिंग एरिया के ड्रेनेज सिस्टम में सुधार, प्लेटफाॅर्म पर यात्री शेड व ग्रेनाइट स्टोन लगाया जाएगा। डीलक्स प्रसाधन, वेटिंग हॉल, बुकिंग कार्यालय का निर्माण किया जाएगा। इतना ही नहीं यात्रियों की सुविधा के लिए यहां फूड प्लाजा बनेगा और प्लेटफॉर्म का विस्तार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 12 मीटर चौड़ा एफओबी, एक लिफ्ट व चार एस्केलेटर की योजना भी है। साथ ही आकर्षक फसाड बनाते हुए लाइट भी लगाई जाएगी। वर्तमान समय में एफओबी का निर्माण चल रहा है। वहीं प्लेटफॉर्म एक पर शेड बढ़ाए जा रहे हैं।
- 5.4 करोड़ की लागत से आजमगढ़ स्टेशन के सरकुलेटिंग एरिया, संपर्क मार्ग, पानी की निकासी के साथ पैदल आने जाने वाले यात्रियों के लिए पाथवे का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
- 8.24 करोड़ की लागत से स्टेशन के मुखड़े (फसाड) स्टेशन भवन को आकर्षक बनाया जाएगा।
- 4.7 करोड़ की लागत से नए पैदल उपरिगामी पुल (एफओबी) का निर्माण होगा।
- 4.86 करोड़ की लागत से प्लेटफॉर्म का उच्चीकरण, सरफेस में सुधार, प्लेटफार्मों पर शेड एवं फाल्स सीलिंग का कार्य भी कराया जाएगा ।
- 1.54 करोड़ की लागत से यात्री प्रतीक्षालय में सुधार कर आकर्षक एवं सुविधाजनक बनाया जाएगा।
- 15 लाख की लागत से अन्य सुंदरीकरण कराए जाएंगे।
- 93 लाख की लागत से ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, डिजिटल क्लॉक, ऑटो एनाउंसमेंट एवं अनारक्षित एवं आरक्षित टिकट काउंटरों में सुधार किया जाएगा।
- 1.95 करोड़ की लागत से स्टेशन पर लिफ्ट, फसाड लाइटिंग, एलटी पैनल, साइनेज,लाइट एवं पंखे की व्यवस्था कराई जाएगी।
- 23 लाख की लागत से पे एंड यूज शौचालय बनाया जाएगा।
- दो लाख की लागत से स्टेशन परिसर में ग्रीन गार्डेन एवं आकर्षक पौधे लगाए जाएंगे
कोट
योजना के तहत आजमगढ़ स्टेशन को पूरी तरह से विकसित किए जाने की योजना है। कुछ कार्य भी शुरु हो गए हैं। बहुत जल्द ही अन्य कार्य भी शुरु हो जाएंगे। आने वाले दिनों में आजमगढ़ स्टेशन पूरा बदला-बदला नजर आएगा। -अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी