{"_id":"606ca5768ebc3ec39955fac8","slug":"be-careful-you-get-46-corona-infected-positive-again-azamgarh-news-vns583724098","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहिए सावधान, फिर मिले 46 कोरोना संक्रमित पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहिए सावधान, फिर मिले 46 कोरोना संक्रमित पॉजिटिव
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा होना जारी है। मंगलवार को भी 46 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सोमवार को 71 को रविवार को 53 कोरोना संक्रमित पाए गए थे। स्वास्थ्य महकमे की ओर से आशंका जताई जा रही है कि इसी माह कोरोना की ये लहर अपने पीक पर आ सकती है।
अप्रैल माह में कोरोना संक्रमण ने जबरदस्त तेजी पकड़ रही है। रोजाना 50 या उससे अधिक की संख्या में कोरोना संक्रमित सामने आ रहे हैं। इसके बाद भी हर कदम पर लापरवाही बरती जा रही है। स्वास्थ्य महकमे के आकड़ों के अनुसार कोरोना संक्रमण की जिले में स्थिति बिगड़ती जा रही है? गाइडलाइन के उल्लगंन के मामलों को देखते हुए प्रशासनिक अमले ने भी मंगलवार से सख्ती शुरू कर दी है।
अब बिना मास्क मिलने पर 500 रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा रहा है। वहीं, सरकारी भवनों पर लाउडस्पीकर लगवा कर बचाव के उपाय समझाए जा रहे हैं। मंगलवार को 46 कोरोना पॉजिटिव मिलने से जनपद में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 6403 पहुंच गई है। आज मिले कोरोना संक्रमितों में दिल्ली से 19 और मुंबई से 11 आए हैं। इसमें 382 कोरोना संक्रमित अभी सक्रिय है। मिल रहे कोरोना संक्रमितों में सभी उम्र वर्ग के लोग शामिल हैं। हालांकि इसमें युवा अधिक हैं।
विज्ञापन
7209 लोगों को लगाया गया कोरोना टीका
आजमगढ़। लगातार कोरोना पॉजिटिव की संख्या में इजाफा होने के बाद सोमवार को टीकाकरण कराने वालों की संख्या में इजाफा हुआ था। कुल 112 केंद्रों पर 11200 लोगों के सापेक्ष 9837 लोगों ने टीकाकरण कराया था। ये लगभग 88 फीसदी था। मंगलवार को बी टीकाकरण केंद्रों पर सोमवार को काफी गहमा-गहमी थी और लंबी लाइन में लग कर लोगों ने अपना टीकाकरण कराया। फिर भी रफ्तार कल की अपेक्षा कम रही। 112 केंद्रों पर 11200 के लक्ष्य के सापेक्ष 7209 ने टीकाकरण कराया। ये लक्ष्य का 64.37% फीसदी है।