फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BDC member murder case: Police raids Badhariya village in search of absconding accused

बीडीसी सदस्य हत्याकांड: फरार आरोपियों की तलाश में बड़हरिया गांव में पुलिस ने दी दबिश

Thu, 27 Aug 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
BDC member murder case: Police raids Badhariya village in search of absconding accused
फरिहां। निजामाबाद थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में बीडीसी सदस्य की हत्या को लेकर तनाव का माहौल अब भी कायम है। आठ नामजद आरोपियों में से अभी तीन आरोपी फरार चल रहे है। जिनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस महकमा लगातार जगह-जगह दबिश भी दे रहा है। वहीं बीडीसी सदस्य के परिजन शेष बचे अभियुक्त की भी जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे है।
विज्ञापन

बीते सोमवार की रात बीडीसी सदस्य व नेवादा गांव निवासी सुरेंद्र यादव की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद जम कर उपद्रव भी हुआ था। जिसमें तीन बाइकों को फूंक दिया गया था तो वहीं हत्यारोपियों के घर पर चढ़ कर नेवादा गांव के ग्रामीणों ने पथराव व तोड़फोड़ भी किया था। इस घटना में आठ लोग नामजद किए गए थे। जिसमें पांच की गिरफ्तारी पुलिस ने कर ली है। अभी तीन हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। जिस पर गुरूवार को एसपी ने 25-25 हजार का ईनाम भी घोषित कर दिया है। वहीं निजामाबाद पुलिस फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार दबिश की कवायद में जुटी है। बुधवार की देर रात बड़हरिया गांव में फरार आरोपियों के घरों पर दबिश दी गई। इस दौरान पुलिस घर में घुस कर फरार आरोपियों को तलाश। लेकिन कोई फरार आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा। बृहस्पतिवार को पुन: पुलिस की टीम गांव में पहुंची और एक आरोपी के घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर उठा कर थाने लेकर चली गई। एसओ अनवर अली ने बताया कि जल्द ही फरार तीनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं बीडीसी सदस्य के परिजनों में अभी तक तीन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोश व्याप्त है। पूरे गांव में गम व गुस्से का नजारा बृहस्पतिवार को भी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed