फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Battle of victims will fight, said congress leader Shahnawaz

सड़क से सदन तक लड़ेंगे पीड़ितों की लड़ाई: शाहनवाज

Sun, 09 Feb 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Battle of victims will fight, said congress leader Shahnawaz
बिलरियागंज में घटना की जानकारी लेता वामपंथी दल। - फोटो : AZAMGARH
गोरियाबाजार। बिलरियागंज में सीएए व एनआरसी को लेकर हुए बवाल को लेकर कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल रविवार को कस्बे में पहुंचा। इस दौरान पीड़ित परिवारों से मिलकर मदद का आश्वासन दिया। इसके साथ ही पीड़ितों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ने की बात कही।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा शाहनवाज आलम व प्रदेश प्रभारी सचिन नाइक के नेतृत्व में कांग्रेसियों का प्रतिनिधिमंडल रविवार को दिन में बिलरियागंज कस्बा पहुंचा। लोगों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। शाहनवाज आलम ने कहा कि इस घटना में जितने भी पीड़ित हैं, उनकी हर स्तर पर मदद की जाएगी। जेल भेजे गए लोगों को छुड़ाने का हर संभव प्रयास होगा। सचिन नाइक ने कहा कि प्रशासन ने शांतिपूर्ण धरना दे रही महिलाओं पर बर्बरता की है। लाठीचार्ज कर मार पीटा गया है। वहीं नामजद किए गए लोगों की तलाश में छापेमारी कर परिवार को परेशान किया जा रहा है। निर्दोष लोगों को फंसाने का कार्य पुलिस प्रशासन कर रहा है। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह, दिनेश यादव, आशुतोष रजत, विवेक राय, अजीत, ओमप्रकाश, नजम आदि रहे।
विज्ञापन

वामपंथियों के प्रतिनिधिमंडल ने भी लिया हाल
गोरिया बाजार। वामपंथी दलों का प्रतिनिधिमंडल भी रविवार को बिलरियागंज कस्बे में पहुंचा और घटना की विस्तार से जानकारी की। लोगों ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। बिलरियागंज की घटना में 35 नामजद हैं, जिसमें 18 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। वहीं 100 अज्ञात भी मुकदमे शामिल होने से आम जनता व युवा वर्ग में दहशत का माहौल भी प्रतिनिधिमंडल को देखने को मिला। प्रतिनिधिमंडल में शामिल अधिवक्ताओं ने कहा कि वे प्रकरण की अपने स्तर से जांच कर रहे हैं और जरूरत पड़ने पर इस मामले में पुलिस पर भी मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में अधिवक्ता अनिल राय, सच्चिदानंद राय, मोती यादव, ओमप्रकाश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed